ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRनोएडा में प्रतिबंधित पटाखे बेचने वाले 7 लोगों पर FIR दर्ज, तलाश जारी

नोएडा में प्रतिबंधित पटाखे बेचने वाले 7 लोगों पर FIR दर्ज, तलाश जारी

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर प्रतिबंधित रसायन वाले पटाखे बेचने के आरोप में नोएडा के सिटी मजिस्ट्रेट ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं, पुलिस...

नोएडा में प्रतिबंधित पटाखे बेचने वाले 7 लोगों पर FIR दर्ज, तलाश जारी
नोएडा | एजेंसीTue, 13 Nov 2018 01:18 PM
ऐप पर पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर प्रतिबंधित रसायन वाले पटाखे बेचने के आरोप में नोएडा के सिटी मजिस्ट्रेट ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं, पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि दीपावली पर्व पर महर्षि आश्रम के रामलीला मैदान में 9 लोगों को पटाखे बेचने का लाइसेंस दिया गया था। इन लोगों से सामूहिक शपथ-पत्र लिया गया था कि वे सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार प्रतिबंधित रसायन वाले पटाखे नहीं बेचेंगे तथा सिर्फ ग्रीन पटाखे ही बेचेंगे।

अवैध पटाखों की बिक्री पर CPCB ने नोएडा के डीएम से मांगी रिपोर्ट

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, थाना प्रभारी ने बताया कि नौ लोगों में से सात लोगों ने शपथ-पत्र का उल्लंघन किया तथा सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए प्रतिबंधित रसायन वाले पटाखे बेचे।

उन्होंने बताया कि इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने थाना सेक्टर-39 पुलिस को एक रिपोर्ट सौंपी, जिसके आधार पर ज्योति, मनीष तिवारी, विनोद, सतपाल सिंह, राजेश कुमारी, अब्दुल सत्तार, अमित कुमार को नामजद करते हुए थाना सेक्टर-39 में इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें