ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRकोरोना से लड़ाई : केजरीवाल बोले- हम थर्ड स्टेज जैसी स्थिति का मुकाबला करने को भी तैयार

कोरोना से लड़ाई : केजरीवाल बोले- हम थर्ड स्टेज जैसी स्थिति का मुकाबला करने को भी तैयार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि अगर दिल्ली में कोरोना के केस बहुत ज्यादा बढ़ते हैं तो हमें क्या करना है, इसके लिए हमारे डॉक्टर्स की टीम ने उसका पूरा प्लान बना लिया...

कोरोना से लड़ाई : केजरीवाल बोले- हम थर्ड स्टेज जैसी स्थिति का मुकाबला करने को भी तैयार
नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 27 Mar 2020 01:21 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि अगर दिल्ली में कोरोना के केस बहुत ज्यादा बढ़ते हैं तो हमें क्या करना है, इसके लिए हमारे डॉक्टर्स की टीम ने उसका पूरा प्लान बना लिया है। सीएम ने बताया कि हम अभी थर्ड स्टेज में नहीं पहुंचे हैं, यदि ऐसे हालात बनते हैं तब भी हम किसी भी स्थिति का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।     

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि गुरुवार तक दिल्ली में कोरोना वायरस के 36 मामले थे, जो अब बढ़कर 39 तक पहुंच गए हैं। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली के इन सभी 39 पॉजिटिव केसों  से 29 बाहर से आए थे और उन्हें क्वारंटाइन में रखा गया था और इनमें से 10 स्थानीय मामले हैं।

 

केजरीवाल ने कहा कि अगर स्थिति बढ़ जाती है तो दिल्ली सरकार हर रोज कोरोना के 100 नए मामलों से निपटने के लिए तैयार हैं। हमारी टीम हर दिन 500 से 1000 नए मामलों से निपटने की तैयारी कर रही है। अस्पतालों को एम्बुलेंस, वेंटिलेटर और मेडिकल स्टाफ के साथ इसके लिए तैयार रखा जा रहा है।

मैं अन्य सभी राज्यों के सीएम को आश्वस्त करना चाहता हूं, हम दिल्ली में रहने वाले सभी लोगों का ध्यान रख रहे हैं। हम राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले प्रवासियों को हर संभव मदद देने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा कि अब तक हम 224 रैन बसेरों में 20,000 लोगों को खाना खिला रहे थे। आज से हम 325 स्कूलों के अंदर लंच और डिनर दोनों देंगे और रैन बसेरों में भी खाना बढ़ाएंगे। आज से हम 2 लाख लोगों को खाना खिलाएंगे और कल से हम 4 लाख लोगों को खाना खिलाएंगे। 

दिल्ली सरकार का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान सप्लाई चेन बनी रहे इसके लिए दिल्ली सरकार ने भरपूर इंतजाम किए हैं। इसके लिए जहां जरूरी सेवा की दुकानों को 24 घंटे खोलने की छूट दी गई है, वहीं मंडियों में भी माल की सप्लाई लगातार बनी हुई है।

देशभर में 724 मामलों की पुष्टि

भारत में जारी लॉकडाउन के बीच भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक देश में संक्रमण के 724 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 'देश में कोराना वायरस के अब तक 694 मामले की पुष्टि हुई है, जिनमें 647 भारतीय जबकि 47 विदेशी शामिल हैं।

देश में कोरोनावायरस से पीड़ित 45 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 16 लोगों की मौत हो गई है।' दुनियाभर में जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़कर पांच लाख से अधिक हो गई है और 22,000 के अधिक लोग इस महामारी का शिकार बनकर दम तोड़ चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना पीड़ित मरीजों जो ठीक हो चुके हैं, उनकी संख्या तकरीबन 1.21 लाख हो चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें