Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Fast time tag to be installed in all lines of Yamuna Expressway toll plaza

यमुना एक्सप्रेसवे के टोल की सभी लाइन पर लगेगा फास्ट टाइम टैग

यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा पर लगने वाली वाहनों की लाइन को खत्म करने के लिए पहल शुरू होने जा रही है। यमुना प्राधिकरण टोल की सभी लेन पर फास्टैग लगाया जाएगा ताकि लोग आसानी से निकल सकें। इसके लिए...

Shivendra Singh वरिष्ठ संवाददाता, ग्रेटर नोएडाMon, 25 Oct 2021 05:41 PM
share Share
Follow Us on
यमुना एक्सप्रेसवे के टोल की सभी लाइन पर लगेगा फास्ट टाइम टैग

यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा पर लगने वाली वाहनों की लाइन को खत्म करने के लिए पहल शुरू होने जा रही है। यमुना प्राधिकरण टोल की सभी लेन पर फास्टैग लगाया जाएगा ताकि लोग आसानी से निकल सकें। इसके लिए गुरुवार को बैठक होगी।

यमुना एक्सप्रेसवे पर अभी दो लेन में फास्टैगकी सुविधा है। शनिवार रविवार को टोल प्लाजा पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। अगर सभी लेन में फास्टैग लगा दिया जाए तो यह समस्या खत्म हो सकती है। इसके लिए प्रयास शुरू हो रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा की दो लेन में लगे फास्टैग का ट्रायल बेहतर रहा। लोग फास्टैग का इस्तेमाल कर सफर करना चाहते हैं ताकि उन्हें टोल प्लाजा पर समय ना बर्बाद करना पड़े। सभी लेन पर फास्टैग नहीं होने से जाम जैसे हालात बन जाते हैं।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने बताया कि गुरुवार को इसको लेकर बैठक होगी। इस बैठक में टोल प्लाजा की सभी लेन पर फास्टैग लगाने पर चर्चा की जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि जल्द से जल्द सभी लेन में फास्टैग लग जाए ताकि आने जाने वाले लोगों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। सभी लेन में फास्टैग लगने से जाम जैसी समस्या से निजात मिल सकेगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें