Hindi Newsएनसीआर NewsFaridabad : woman doctor left by husband and In-laws at Goa airport after marriage for dowry demand
दहेज के लिए महिला डॉक्टर को शादी के बाद एयरपोर्ट पर छोड़कर भागे ससुराल वाले, ये थी डिमांड

दहेज के लिए महिला डॉक्टर को शादी के बाद एयरपोर्ट पर छोड़कर भागे ससुराल वाले, ये थी डिमांड

संक्षेप:

फरीदाबाद सेक्टर-9 निवासी एक नवविवाहिता को शादी के कुछ ही घंटे बाद उसके पति व ससुरालियों ने गोवा एयरपोर्ट पर इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि उन्हें दहेज में 25 लाख रुपये व लग्जरी कार नहीं मिली थी।

Sat, 8 April 2023 03:05 PMPraveen Sharma फरीदाबाद। हिन्दुस्तान,
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद सेक्टर-9 निवासी एक नवविवाहित महिला डॉक्टर को उसके पति व ससुराल वाले शादी के कुछ घंटे बाद ही गोवा एयरपोर्ट पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों को दहेज में 25 लाख रुपये व लग्जरी कार नहीं मिली थी। इसके चलते पति व सास-ससुर ने उसे ससुराल ले जाने के बजाय गोवा एयरपोर्ट पर ही छोड़ गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-8 थाना की पुलिस मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताता है कि काफी समय पहले मैट्रिमोनियल साइट पर उनके पिता ने उनकी फोटो व बायोडाटा डाला था। उसे देखकर हिसार के रहने वाले अबीर कार्तिकेय गुप्ता के परिवार वालों ने पीड़िता के पिता से बात की। अबीर की मां आभा गुप्ता और पिता अरविंद गुप्ता भी डॉक्टर हैं। हिसार में उनका अपना अस्पताल है।

उन्होंने बताया कि अबीर नेपाल की यूनिवर्सिटी से डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है। बात आगे बढ़ी और रिश्ता होने के बाद 26 जनवरी 2023 को शादी को शादी तय हुई। आरोप है कि शादी से ठीक पहले अबीर के माता-पिता ने 25 लाख रुपये की डिमांड रख दी।

इसके बाद गोवा के एक महंगे होटल में उनकी शादी हुई, जिसका सारा खर्च उनके पिता ने उठाया। आरोप है कि फेरे होने बाद अबीर के माता-पिता ने लग्जरी कार की मांग रख दी थी। मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले उसे गोवा एयरपोर्ट पर ही छोड़कर फरार हो गए।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।