फरीदाबाद डबल मर्डर : रिश्तेदार ने ही ली थी पति-पत्नी की जान, गिरफ्तार आरोपियों ने खोला एक बड़ा राज

फरीदाबाद। वरिष्ठ संवाददाता,
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद अपराध जांच शाखा की संयुक्त टीमों ने जसाना गांव की कॉलोनी में मंगलवार दिनदहाड़े हुए युवा दंपति (सुखबीर और मोनिका) हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। हत्या मृतका के भाई के साले ने अपने तीन...

couple murdered in faridabad

फरीदाबाद अपराध जांच शाखा की संयुक्त टीमों ने जसाना गांव की कॉलोनी में मंगलवार दिनदहाड़े हुए युवा दंपति (सुखबीर और मोनिका) हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। हत्या मृतका के भाई के साले ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर की थी।

पुलिस ने दोहरे हत्याकांड को सुलझाते हुए मृतका की भाभी के भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या की यह साजिश रक्षाबंधन के दिन रची गई थी। इसे लेकर मेरठ में रहने वाले साथियों ने हथियार भी खरीद लिए थे। तीन दिन रिमांड के दौरान अब पुलिस यह पता लगाएगी कि ये हथियार कब, कहां और कितने में खरीदे।

ब्लैकमेलिंग से जुड़ा है मामला

एसीपी क्राइम अनिल यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतका मोनिका की भाभी के भाई विष्णु ने बताया कि उसकी बहन के कुछ आपत्तिजनक फोटोग्राफ सुखबीर के पास थे। रक्षाबंधन के दिन उसकी बहन ने उसे बताया था कि सुखबीर आपत्तिजनक फोटो को लेकर उसे ब्लैकमेल करता है। इसके चलते विष्णु ने रक्षाबंधन के दिन ही मेरठ में रहने वाले अपने तीन साथियों के साथ मिलकर मोनिका व सुखबीर की हत्या करने की साजिश रच डाली। गिरफ्तार अभियुक्तों में वजीराबाद दिल्ली निवासी 25 वर्षीय विष्णु, परीक्षित गढ़ मेरठ यूपी निवासी 22 सोनू, यतिन उर्फ छोटे व कुलदीप कुमार कैलाश सिंह शामिल हैं।  

पुलिस को फुटेज के आधार पर कामयाबी मिली

पुलिस प्रवक्ता एवं एसीपी धारणा यादव ने बताया कि 11 अगस्त मंगलवार दोपहर बाइक सवार चार बदमाशों ने जसाना के समीप बनी कॉलोनी के एक घर में घुसकर मूलरूप से फतेहपुर चंदीला 27 वर्षीय सुखबीर और मोनिका की गोली और चोट मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए क्राइम ब्रांच को जिम्मा सौंपा। सीआईए सेक्टर-30 विमल कुमार व सेक्टर-85 सीआईए प्रभारी सुमेर सिंह, डीएलएफ प्रभारी सुरेंद्र व एनआईटी क्राइम ब्रांच प्रभारी के आधार पर कामयाबी मिली। क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने बाइपास रोड सेक्टर-29 से गुरुवार को आरोपी विष्णु को गिरफ्तार किया था, जिसकी निशानदेही पर बाकी तीनों आरोपी सोनू, यतिन उर्फ छोटू व कुलदीप को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया। आरोपी विष्णु मृतका मोनिका की भाभी का सगा भाई है। चारों अभियुक्तों को अदालत में पेश किया, जहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

रक्षाबंधन के दिन बनाई थी हत्या की योजना 

पुलिस की छानबीन में पता चला है कि आरोपी विष्णु शराब के धंधे से जुड़ा रहता था। इसके चलते उसकी दोस्ती मेरठ में रहने वाले इन युवकों से हुई। बताया जाता है कि रक्षाबंधन के दिन उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस जघन्य हत्याकांड की साजिश रच दी। रिमांड के दौरान पुलिस इनसे पूछताछ में अब यह पता लगाएगी कि उन्होंने ये हथियार कब और कहां से खरीदे थे। 

फरीदाबाद : पति-पत्नी की घर में घुसकर हत्या, वारदात से पहले हाथ-मुंह टेप से बांधे

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma

प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।


प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।


वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।


प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsफरीदाबाद डबल मर्डर: रिश्तेदार ने ही ली थी पति-पत्नी की जान, जानें वजह