ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली में फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने सैकड़ों पासपोर्ट किए जब्त

दिल्ली में फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने सैकड़ों पासपोर्ट किए जब्त

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में मास्टरमाइंड समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज हो गया है। गैंग के पास से नकली स्टाम्प भी मिले हैं।

दिल्ली में फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने सैकड़ों पासपोर्ट किए जब्त
Devesh Mishraएएनआई,नई दिल्लीWed, 30 Nov 2022 02:32 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक फर्जी पासपोर्ट और वीजा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में मास्टरमाइंड समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच को इस गैंग से लगभग 300 पासपोर्ट मिले हैं। ये पासपोर्ट अलग-अलग देशों के हैं। साथ ही बड़ी संख्या में जाली और आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिले हैं।

मास्टरमाइंड गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में मास्टरमाइंड समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज कराया है। गैंग के पास से नकली स्टाम्प भी मिले हैं। क्राइम ब्रांच ने लैपटॉप और टैबलेट भी बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें