दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के रूम नंबर 102 में धमाका, मौके पर पहुंचे फायर और पुलिसकर्मी

Dec 09, 2021 11:51 am ISTSneha Baluni हिन्दुस्तान ब्यूरो, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कोर्ट के रूम नंबर 102 में धमाका होने से हड़कंप मच गया है। मौके पर फायर और पुलिस पहुंच गया है। कुछ लोगों का कहना है कि शायद लैपटॉप की वजह से...

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के रूम नंबर 102 में धमाका, मौके पर पहुंचे फायर और पुलिसकर्मी

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कोर्ट के रूम नंबर 102 में धमाका होने से हड़कंप मच गया है। मौके पर फायर और पुलिस पहुंच गया है। कुछ लोगों का कहना है कि शायद लैपटॉप की वजह से ब्लास्ट हुआ है। जांच के लिए केबिन के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है। दमकल के मुताबिक उन्हे 10:40 पर ब्लास्ट की कॉल मिली है। जिसके बाद 7 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।

ब्लास्ट किस तरह का है इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल कोर्ट में चल रहे सभी मामलों की सुनवाई रोक दी गई है। दिल्‍ली पुलिस ने घटनास्‍थल की घेराबंदी करते हुए इसकी सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस ने अभी फिलहाल किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

घटना के बाद रोहिणी कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जो जहां मौजूद था वो वहां से सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की कोशिश करने लगा। ब्लास्ट में दो लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है।

Sneha Baluni

लेखक के बारे में

Sneha Baluni
पत्रकारिता का करीब एक दशक का अनुभव। दिल्ली यूनिवर्सिटी, भारतीय जनसंचार संस्थान और गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई। दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी खबरों पर विशेष नजर। समय मिलने पर बैंडमिंटन खेलना, प्रकृति की सैर पसंद है। लाइव हिन्दुस्तान से पहले लाइव इंडिया, जनसत्ता, अमर उजाला में अलग-अलग भूमिकाओं में काम करने का मौका मिला। एनजीओ में भी काम का अनुभव। स्नेहा मूलरूप से उत्तराखंड के कोटद्वार जिले की रहने वाली हैं। और पढ़ें
;;;