ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRDUSU ने वीर सावरकर, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाएं हटाईं

DUSU ने वीर सावरकर, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाएं हटाईं

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व वाले दिल्ली विश्वविद्यालय संघ (डूसू) ने वीर सावरकर, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाएं परिसर से हटा दी हैं। डूसू ने शनिवार को एक बयान...

DUSU ने वीर सावरकर, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाएं हटाईं
नई दिल्ली | एजेंसीSat, 24 Aug 2019 02:33 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व वाले दिल्ली विश्वविद्यालय संघ (डूसू) ने वीर सावरकर, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाएं परिसर से हटा दी हैं। डूसू ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

एबीवीपी ने हालांकि दावा किया कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने उन्हें आश्वासन दिया है कि डूसू चुनाव के बाद प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रतिमाएं पुन: स्थापित की जाएंगी।

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, डूसू अध्यक्ष शक्ति सिंह ने विश्वविद्यालय प्राधिकारियों से अनुमति लिए बिना ये तीनों प्रतिमाएं 20 अगस्त को लगवाई थीं। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात इन्हें हटाया गया था।

आरएसएस संबद्ध संगठन ने एक बयान में कहा, ''एबीवीपी नेतृत्व वाले डूसू ने वीर सावरकर, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाएं डीयू प्रशासन से अनुमति मिलने तक के लिए हटा दी हैं। परिसर में इन प्रतिमाओं को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। उसने दावा किया कि एबीवीपी ने डूसू पदाधिकारियों से प्रक्रिया का पालन करते हुए उन्हें स्थापित करने को कहा था। विश्वविद्यालय की ओर से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

प्रतिमा विवाद: पुलिस और छात्रों में भिड़ंत के बाद डीयू छावनी में तब्दील

NSUI नेता ने डीयू में लगी वीर सावरकर की प्रतिमा पर पोता कालिख

डीयू में 'रातोंरात' लग गईं भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और वीर सावरकर की प्रतिमाएं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें