ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRDUSU Election 2019 Result : 19 हजार वोटों से जीते ABVP के अक्षित दहिया

DUSU Election 2019 Result : 19 हजार वोटों से जीते ABVP के अक्षित दहिया

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2019 के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शुक्रवार को अध्यक्ष सहित तीन पदों पर जीत हासिल की, जबकि नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ...

DUSU Election 2019 Result : 19 हजार वोटों से जीते ABVP के अक्षित दहिया
नई दिल्ली | एजेंसीFri, 13 Sep 2019 04:53 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2019 के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शुक्रवार को अध्यक्ष सहित तीन पदों पर जीत हासिल की, जबकि नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) को सचिव पद पर जीत मिली है। एबीवीपी के अश्वित दहिया ने अध्यक्ष पद के लिए NSUI की चेतना त्यागी को 19 हजार मतों से पराजित किया।

यहां क्लिक कर जानें किसे मिले कितने वोट

एबीवीपी के प्रदीप तंवर और शिवांगी खेरवाल उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पद पर क्रमश: 8574 और 2914 वोटों से विजयी रहे। एनएसयूआई ने सचिव पद पर जीत हासिल की और इसके उम्मीदवार आशीष लांबा ने एबीवीपी के योगी राठी को 2053 वोटों से हराया।

पिछली बार से कम हुआ मतदान

डूसू चुनावों में गुरुवार को 39.90 फीसदी वोट पड़े जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब चार फीसदी कम थे। पिछले वर्ष के चुनाव में 44.46 फीसदी वोट पड़े। डूसू में चार पदों के लिए चुनाव ईवीएम में खराबी के आरोपों के बीच संपन्न हुए। चार महिलाओं सहित 16 उम्मीदवार मैदान में थे और इसके लिए 52 मतदान केंद्र बनाए गए थे।  चुनाव में 1.3 लाख से अधिक छात्र मतदान के पात्र थे। छात्र संघ चुनावों के लिए 144 ईवीएम का इस्तेमाल किया गया और कॉलेज यूनियन चुनावों के लिए 137 ईवीएम का इस्तेमाल किया गया।

देरी से शुरू हुई मतगणना

डूसू चुनाव के लिए मतगणना सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होनी थी, लेकिन उम्मीदवारों के देर से आने के कारण यह करीब दो घंटे की देर से शुरू हुई। जिन स्क्रीन्स पर लाइव मतगणना दिखाई जा रही थी उसमें तकनीकी खामी आ गई जिसके बाद उम्मीदवारों ने उसे ठीक करने की मांग की। एक स्क्रीन के शुरू होने के बाद मतगणना करीब साढ़े दस बजे शुरू हुई। शुरुआत में केवल एक ईवीएम के मतों की गिनती की गई, लेकिन बाद में सभी स्क्रीन काम करने लगे और फिर चार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर मतगणना शुरू हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें