ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ NCRडीयू ने बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर हुए हंगामे की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनाई

डीयू ने बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर हुए हंगामे की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनाई

डीयू में शुक्रवार को जब विद्यार्थियों ने बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री को दिखाने की कोशिश की थी, तब हंगामा हो गया था। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को ऐसा करने से रोका था।

डीयू ने बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर हुए हंगामे की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनाई
Praveen Sharmaनई दिल्ली | हिन्दुस्तानSun, 29 Jan 2023 06:16 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

BBC Documentary Row : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने 27 जनवरी को आर्ट्स फैकल्टी कैंपस हुए हंगामे और मारपीट के मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच के लिए सात सदस्यीय कमेटी बनाई है। डीयू रजिस्ट्रार ने डीयू की प्रॉक्टर रजनी अब्बी की अगुवाई में इस समिति से 30 जनवरी को शाम 5 बजे तक कुलपति योगश सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

डीयू में शुक्रवार को जब विद्यार्थियों ने बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री को दिखाने की कोशिश की थी, तब हंगामा हो गया था। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को ऐसा करने से रोका था। अधिसूचना के मुताबिक, कुलपति ने परिसर में अनुशासन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कमेटी गठित की है।

कमेटी की अध्यक्ष प्रो. रजनी अब्बी हैं, जबकि वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर अजय कुमार सिंह, संयुक्त प्रॉक्टर प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह, सामाजिक कार्य विभाग के प्रोफेसर संजय रॉय, हंसराज कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर रमा, किरोड़ीमल कॉलेज के प्राचार्य दिनेश खट्टर और मुख्य सुरक्षा अधिकारी गजे सिंह समिति के अन्य सदस्य हैं।

अधिसूचना में कहा गया है कि समिति खासकर 27 जनवरी 2023 को विश्वविद्यालय में आर्ट्स फैकल्टी के बाहर और प्रवेश द्वार के सामने हुई घटना की जांच करेगी। भारतीय राष्ट्र छात्र संघ के 24 विद्यार्थियों को कला संकाय से हिरासत में लिया गया था और उत्तरी परिसर में भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। विश्वविद्यालय ने दावा किया था कि ‘बाहरी’ लोग यह डॉक्यूमेंट्री दिखाने की कोशिश कर रहे थे।