MBA चायवाला की तरह नोएडा में BSc चायवाली हिट, 10 हजार की नौकरी छोड़ रोज कर रही इतनी कमाई

नोएडा। आशीष त्यागी,
Follow us on Google News
share

पार्वती ने चेत राम शर्मा कॉलेज ऑफ एजुकेशन से बीएससी मैथमेटिक्स किया है। मूलरूप से बिहार के मधुबनी रहने वाली पार्वती ने पापा के मना करने के बाद भी खुद को सशक्त बनाने के लिए अपना काम शुरू किया।

MBA चायवाला की तरह नोएडा में BSc चायवाली हिट, 10 हजार की नौकरी छोड़ रोज कर रही इतनी कमाई

BSc Chaiwali in Noida : देश में आजकल चाय बेचने वाली युवतियां खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पहले पटना की 'ग्रेजुएट चायवाली' तो अब नोएडा में ‘बीएससी चायवाली’ (BSc Chaiwali) की चर्चा में बनी हुई है। नोएडा के सेक्टर-45 निवासी पार्वती ने बीएससी करने के बाद दस हजार की नौकरी करने के बजाय सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास चाय बेचना ज्यादा बेहतर समझा।

सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास एक चाय की दुकान सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दुकान का नाम है 'बीएससी चायवाली'। सेक्टर-45 निवासी पार्वती का कहना है कि कम लागत में रोजाना 1000 से 1200 रुपये की आमदनी हो रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में बीएससी चायवाली की स्टॉल शहर की हर मुख्य जगह पर खोलने की चाह है। पार्वती ने चेत राम शर्मा कॉलेज ऑफ एजुकेशन से बीएससी मैथमेटिक्स किया है। मूलरूप से बिहार के मधुबनी रहने वाली पार्वती ने पापा के मना करने के बाद भी खुद को सशक्त बनाने के लिए अपना काम शुरू किया।

रिश्तेदारों ने बातचीत बंद की : पापा की प्राइवेट कंपनी में अच्छी नौकरी और भाई का कोंचिग इंस्टीट्यूट होने के बाद भी चाय की दुकान खोलने पर घरवालों और रिश्तेदारों की नाराजगी भी झेलनी पड़ी। पावर्ती ने बताया कि बड़े भाई सेक्टर-45 में हाईस्कूल और इंटर के बच्चों को पढ़ाते हैं। ऐसे में पापा ने नौकरी करने को भी कहा, लेकिन भाई के स्पोर्ट के कारण पापा की इच्छा के खिलाफ जाकर यह काम शुरू किया। उन्होंने बताया कि चाय का स्टॉल लगाने के कारण पापा और रिश्तेदारों ने बातचीत करना भी बंद कर दी है।

कई प्रकार की चाय का स्वाद : अगर आप पार्वती की चाय की दुकान पर पहुंचेंगे तो आपको यहां विभिन्न किस्म की चाय मिल सकती है। जैसे कि मसाला चाय, पान चाय और चॉकलेट चाय। एक कप चाय की कीमत 10 रुपये से 15 रुपये रुपये तक है। सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास दुकान होने से बड़े-बड़े दफ्तरों में बीएससी चाय वाली की धूम है।

प्रफुल्ल बिलोर से प्रेरित

पार्वती ने बताया कि प्रफुल्ल बिलोर से प्रेरणा लेकर उसने चाय की दुकान खोली है। उनकी वीडियो देखकर उसन आत्मनिर्भर बनना तय किया। इसके बाद उसने पटना में चाय की दुकान लगाने का प्लान किया। प्रफुल्ल बिलोर ने एमबीए करने के बावजूद चाय की दुकान की शुरुआत की और आज 'एमबीए चायवाला' के नाम से उनकी दुकान पूरे भारत में जानी जाती है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma

प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।


प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।


वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।


प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।