लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के तहत आज राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन देखी जा रही हैं। इसी बीच नेताओं का भी पोलिंग बूथों पर मतदान के लिए पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सभी सात लोकसभा क्षेत्रों के 13,819 मतदान केंद्रों पर मतदान रविवार सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। 70 में से हरेक विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श मतदान केंद्र है। इसमें से 17 मतदान केंद्र पर सिर्फ महिला स्टाफ होगा।
आज मदर्स डे भी है इसे देखते हुए केंद्रीय मंत्री और चांदनी चौक लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ.हर्षवर्धन अपनी मां और को व्हील चेयर पर लेकर मतदान के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी नूतन, बेटा मंयक और बेटी इंनाक्षी भी उनके साथ रहीं।
Lok sabha chunav Live update: दिल्ली की 7 सीटों पर मतदान शुरू
वोट डालने के बाद डॉ.हर्षवर्धन ने कहा कि मैंं हमेशा अपनी मां के साथ वोट डालने आता हूं। उन्होंने कहा कि गरीब मोदी को मसीहा मान रहे हैं। बेहतर शिक्षा मिलेगी। आतंकवाद का सफाया होगा। सातों सीट पर विजयी होगी।
गौरतलब है कि दिल्ली की की सभी सात सीटों पर भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 164 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 18 महिलाएं हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में कांग्रेस से उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भूतपूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पूर्वी दिल्ली से पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली, नई दिल्ली से पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन और दक्षिण दिल्ली से बॉक्सर विजेंद्र सिंह शामिल हैं तो भाजपा की ओर से प्रमुख उम्मीदवारों में चांदनी चौक से केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, पूर्वी दिल्ली से भूतपूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी शामिल हैं। वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से अहम उम्मीदवारों में उत्तर पूर्वी दिल्ली से दिलीप पांडे और पूर्वी दिल्ली से आतिशी शामिल हैं।
23 अप्रैल को प्रकाशित मतदाता सूची के मुताबिक, दिल्ली में 1.43 करोड़ मतदाता हैं जिनसे से 78,73,022 पुरुष और 64,42,762 महिलाएं एवं 669 तृतीय लिंगी (थर्ड जेंडर) शामिल हैं। दिल्ली में 18-19 साल के 2,54,723 मतदाता हैं। 40,532 दिव्यांग मतदाता हैं जिन्हें घर से मतदान केंद्र लाने और फिर घर तक छोड़ने की सुविधा मिलेगी। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर राजनीतिक पार्टियों और अन्य के खिलाफ करीब 270 प्राथमिकियां और शिकायतें दर्ज की गई हैं।
सभी 7 सीटों पर मतदान कल, त्रिकोणीय मुकाबले की गवाह बनेगी दिल्ली