ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRडॉक्टर ने तीन महिलाओं को कार से रौंदा, घायलो के परिवार पर रोजी-रोटी का संकट

डॉक्टर ने तीन महिलाओं को कार से रौंदा, घायलो के परिवार पर रोजी-रोटी का संकट

दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में मंगलवार शाम तेज रफ्तार कार चला रहे डॉक्टर ने सड़क पार कर रही तीन महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में 60 वर्षीय सन्नो देवी की मौत हो गई। दो महिलाओं को गंभीर हालत...

डॉक्टर ने तीन महिलाओं को कार से रौंदा, घायलो के परिवार पर रोजी-रोटी का संकट
नई दिल्ली | कार्यालय संवाददाताThu, 13 Dec 2018 09:05 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में मंगलवार शाम तेज रफ्तार कार चला रहे डॉक्टर ने सड़क पार कर रही तीन महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में 60 वर्षीय सन्नो देवी की मौत हो गई। दो महिलाओं को गंभीर हालत में बाड़ा हिंदुराव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से फरार चालक डॉ. अम्बुज गर्ग को कश्मीरी गेट इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। वह राजेंद्र नगर के नामी निजी अस्पताल में डॉक्टर हैं। 

किशनगंज की सन्नो देवी सदर बाजार में धागा कातने का काम करती थीं। वह पड़ोसी गीता एवं कृपाली देवी के साथ घर लौट रही थीं। फिल्मिस्तान के पास तीनों ने जैसे ही रानी झांसी रोड को पार किया, ईदगाह की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार चालक कुछ सेकंड रुका, फिर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार का नंबर नोट कर पुलिस को सूचित कर दिया।

खुलासा: दिल्ली में ड्रग्स बेचने के लिए शिकार बनाए जा रहे 8 साल के बच्चे

सन्नो के दो बेटे

सन्नो के पति रामकुमार की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे मितेंद्र की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरा बेटा परमिंदर पढ़ने के साथ-साथ स्थानीय फैक्टरी में भी काम करता है। 

घायलो के परिवार पर रोजी-रोटी का संकट
घटना में घायल गीता एवं कृपाली देवी के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। दोनों पर अपने परिवार को चलाने की जिम्मेदारी है, लेकिन घायल होने से बच्चों पर रोजी रोटी का संकट आ गया है। दोनों महिलाएं फिलहाल अस्पताल में भर्ती होने के कारण कुछ दिन अपने काम पर नहीं जा सकेंगे। दोनों महिलाएं सदर बाजार में प्लास्टिक के गमले बनाने का काम करती हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उनकी हरसंभव मदद की जा रही है। बच्चों का ख्याल रखा जा रहा है। 

गंगा-यमुना को चीनी मछलियों से खतरा, घड़ियालों के जीवन पर भी संकट

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें