ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRआज जारी होगा रैपिड ट्रेन का डिजाइन, कैसा होगा रंग और क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं, जानने के लिए लोगों में बेचैनी 

आज जारी होगा रैपिड ट्रेन का डिजाइन, कैसा होगा रंग और क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं, जानने के लिए लोगों में बेचैनी 

दिल्ली- गाजियाबाद- मेरठ के बीच प्रस्तावित रैपिड ट्रेन का डिजाइन आज जारी किया जाएगा। देश की पहली आरआरटीएस ट्रेनों के डिजाइन और निर्माण का काम बॉम्बार्डियर इंडिया को दिया गया है। मेक इन इंडिया नीति के...

आज जारी होगा रैपिड ट्रेन का डिजाइन, कैसा होगा रंग और क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं, जानने के लिए लोगों में बेचैनी 
नई दिल्ली। मुख्य संवाददाताFri, 25 Sep 2020 08:52 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली- गाजियाबाद- मेरठ के बीच प्रस्तावित रैपिड ट्रेन का डिजाइन आज जारी किया जाएगा। देश की पहली आरआरटीएस ट्रेनों के डिजाइन और निर्माण का काम बॉम्बार्डियर इंडिया को दिया गया है। मेक इन इंडिया नीति के अंतर्गत इनका निर्माण किया जाएगा। रैपिड ट्रेनें बॉम्बार्डियर के सावली प्लांट, गुजरात में बनेगी।

रंग बदलेगा

सांकेतिक तौर पर अभी रैपिड रेल को सफेद रंग में दिखाया जाता है। सूत्रों के मुताबिक नए डिजाइन में रंग बदल जाएगा। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
मेट्रो से होगी अलग
रैपिड ट्रेन मेट्रो से बिल्कुल अलग होगी। मेट्रो में यात्रियों कम दूरी का सफर तय करना होता है। रैपिड रेल को ज्यादा दूरी के सफर के हिसाब से तैयार किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए सीट ज्यादा आरामदायक होंगी। उनके बीच में अंतर भी रखा जाएगा। रैपिड की सभी ट्रेन में बिजनेस कोच रखा जाएगा। इसका किराया सामान्य कोच से ज्यादा होगा। ट्रेन में मोबाइल लैपटाप चार्जिंग की सुविधा रहेगी।

रफतार के हिसाब से डिजाइन

रैपिड रेल को रफ्तार के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसकी रफ्तार मेट्रो से ज्यादा है। दिल्ली मेरठ के बीच प्रस्तावित ट्रेन की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से होगी। ऐसे में ट्रेन का डिजाइन इस बतरह से तैयार किया गया है जो उसे रफ्तार में मदद करे। आज ट्रेन के डिजाइन के फोटो के साथ वीडियो भी जारी किया जाएगा। इसमे विस्तार से सभी खूबियों के बारे में बताया जाएगा।

देश की पहली रैपिड ट्रेन को भारतीय जरू रत के हिसाब से बनाया जा रहा है। इसका इसका पहला लुक आज जारी किया जाएगा। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के 50 किलोमीटर से अधिक हिस्से पर सिविल निर्माण कार्य चल रहा हैं। रैपिड रेल के चार स्टेशन - साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर और दुहाई का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। राजधानी में अशोक़ नगर के पास सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। दुहाई से साहिबाबाद के बीच के 2500 से अधिक पाइल, 210 से अधिक पाइल कप और 100 से ज़्यादा पीलर बनकर तैयार हैं। एनसीआरटीसी ने दुहाई से शताब्दी नगर (मेरठ) के बीच के 33 किमी के हिस्से पर भी निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसके साथ ही अब 82 किमी लंबे कॉरिडोर के 50 किमी से अधिक के हिस्से पर निर्माण कार्य चल रहा है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें