ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRराम रहीम ने पैरोल अर्जी वापस ली, खेती करने को मांगी थी 42 दिन की पैरोल

राम रहीम ने पैरोल अर्जी वापस ली, खेती करने को मांगी थी 42 दिन की पैरोल

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने सोमवार को अपनी पैरोल अर्जी वापस ले ली। उसने पहले हरियाणा के सिरसा जिले में अपने खेतों में खेती करने के लिए 42 दिनों की पैरोल मांगी थी। वह इस वक्त रोहतक...

राम रहीम ने पैरोल अर्जी वापस ली, खेती करने को मांगी थी 42 दिन की पैरोल
चंडीगढ़ | एजेंसीTue, 02 Jul 2019 12:58 PM
ऐप पर पढ़ें

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने सोमवार को अपनी पैरोल अर्जी वापस ले ली। उसने पहले हरियाणा के सिरसा जिले में अपने खेतों में खेती करने के लिए 42 दिनों की पैरोल मांगी थी। वह इस वक्त रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है।

हरियाणा कारागार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस संबंध में अधिक जानकारी देने से इनकार करते हुए सिर्फ इतना कहा कि ‘उसने सोमवार को अपनी अर्जी वापस ले ली।' राम रहीम दो महिलाओं से दुष्कर्म एवं एक पत्रकार की हत्या का दोषी है। 

राम रहीम के पैरोल अर्जी लगाने के बाद सिरसा जिला प्रशासन ने लिखित में जेल सुप्रीटेंडेंट को इससे अवगत कराया था। डेरा प्रमुख की पैरोल अर्जी का विरोध भी हुआ। हालांकि, पिछले महीने मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अप्रत्यक्ष रूप से उसकी पैरोल का समर्थन करते हुए कहा था कि प्रत्येक कैदी को पैरोल मांगने का है। साथ ही कहा था कि राज्य के हितों को ध्यान में रखते हुए इस पर फैसला लिया जाएगा।

दुष्कर्म और हत्या का है दोषी

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को अपनी दो अनुयायियों से दुष्कर्म करने के मामले में अगस्त 2017 को 20 साल की सजा सुनाई गई थी। वहीं इस साल जनवरी में पंचकुला में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने उसे एवं तीन अन्य लोगों को एक पत्रकार की हत्या में आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई। हत्या 16 साल पहले हुई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें