Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim again granted 40 day parole

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को फिर मिली पैरोल, 56 दिनों बाद ही 40 दिन के लिए आएगा बाहर

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 40 दिनों की पैरोल मिली है। वह रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। पैरोल की खबर मिलते है आश्रम में स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

Swati Kumari लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीFri, 20 Jan 2023 10:01 PM
share Share
Follow Us on

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 40 दिनों की पैरोल मिली है। वह रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। पैरोल की खबर मिलते है आश्रम में स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। तीन महीने पहले 14 अक्टूबर को गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मिली थी। 25 नवंबर को उसकी पैरोल की अवधि खत्म हुई थी। पैरोल की अवधि में वह उत्तर प्रदेश में अपने बरनावा आश्रम गया था।

अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम को तीन महीने पहले भी 40 दिन की पैरोल दी गई थी। रोहतक के संभागीय आयुक्त संजीव वर्मा ने फोन पर बताया, “पैरोल 40 दिनों के लिए प्रदान की गई है। यह नियमानुसार है।
     
इससे पहले, हरियाणा के जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने डेरा प्रमुख की ताजा पैरोल याचिका पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि डेरा प्रमुख ने 40 दिनों के पैरोल के लिए एक आवेदन दायर किया था, जिसे रोहतक संभागीय आयुक्त को भेज दिया गया था। सूत्रों ने बताया कि अपनी पैरोल अवधि के दौरान डेरा प्रमुख के 25 जनवरी को पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होने की संभावना है।
 

अगला लेखऐप पर पढ़ें