दिल्ली में बाइक टकराने पर डिलीवरी ब्वॉय को लाठी-डंडों से पीटा, महिला समेत 3 गिरफ्तार
पुलिस कैलाश विहार निवासी साहिल घायल अवस्था में मिला। पता चला कि वह अमेजन कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर काम करता है। उसकी लाठी डंडे से पिटाई की गई थी।
दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में गुरुवार दोपहर बाइक छू जाने को लेकर हुए विवाद में एक परिवार के सदस्यों ने अमेजन कंपनी के एक डिलीवरी ब्वॉय की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। जख्मीहालत में पुलिस ने डिलीवरी ब्वॉय को पास के अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बयान के आधार पर इस संबंध में मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुसाथ ही पुलिस ने आरोपी पक्ष की एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
घटना गुरुवार करीब सवा तीन बजे की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सुल्तानपुरी के पुंठकलां गांव में झगड़ा होने और एक युवक की लाठी डंडे से पिटाई किए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस वहां कैलाश विहार निवासी साहिल घायल अवस्था में मिला। पता चला कि वह अमेजन कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर काम करता है। उसकी लाठी डंडे से पिटाई की गई थी।
पूछताछ की गई तो साहिल ने बताया कि वह अपनी बाइक से आ रहा था। पूठ कलां के पास फिरनी रोड पर उसकी बाइक एक अन्य बाइक से छू गई। इस बात को लेकर विवाद हुआ और बाइक सवार ने अपने परिचितों को वहां बुला लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। बहरहाल पुलिस ने जांच शुरू की तो यह पता चला कि साहिल का पुंठकलां निवासी सुलेंदर से विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने सुलेंदर, उसकी पत्नी कविता और उसके रिश्तेदार सोनीपत निवासी सुमित को गिरफ्तार कर लिया।