ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, ओल्ड ब्रिज पर ट्रेन सेवा बहाल-VIDEO

दिल्ली: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, ओल्ड ब्रिज पर ट्रेन सेवा बहाल-VIDEO

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस वजह से रेलवे ने पुराने यमुना पुल (लोहे के पुल) को बंद कर दिया गया था, जिसकी वजह से रेलवे ने 27 ट्रेनों को रद्द किया और 7 ट्रेनों के रूट...

दिल्ली: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, ओल्ड ब्रिज पर ट्रेन सेवा बहाल-VIDEO
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 30 Jul 2018 01:25 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस वजह से रेलवे ने पुराने यमुना पुल (लोहे के पुल) को बंद कर दिया गया था, जिसकी वजह से रेलवे ने 27 ट्रेनों को रद्द किया और 7 ट्रेनों के रूट में बदलाव किए। हालांकि, अब पुराने लोहे के ब्रिज को ट्रेनों की आवाजाही के लिए फिर से खोल दिया गया है।

नॉर्दन रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि मध्य रात्रि के बाद यमुना पूल पर रेलवे ट्रैफिक को बंद कर दिया गया था। वहीं, रविवार को जलस्तर बढ़ने के बाद निचले इलाकों में रह रहे तकरीबन 3 हजार लोगों को सुरक्षित स्‍थान ले जाया गया था। 

इस बारे में बात करते हुए दिल्ली के एक अधिकारी ने कहा कि हमने तकरीबन तीन हजार लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ ही 550 टैंट्स लगाए गए हैं। वहीं, लोगों के लिए खाने, शौचालयों, बिजली आदि की भी व्यवस्था की गई है।

एक अधिकारी ने जानकारी दी कि रविवार को शाम पांच बजे जलस्तर 205.5 मीटर तक बढ़ गया था। पिछली बार 2013 में जलस्तर 207.3 मीटर तक पहुंचा था। उस साल हरियाणा ने एक ही दिन में आठ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा था। वहीं, इस साल अभी तक हरियाणा छह लाख क्यूसेक पानी छोड़ चुका है। 

ये भी पढ़ें: VIDEO: इस अस्पताल के ICU में भरा पानी, तैरती हुई दिखीं मछलियां

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें