ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली को दो दिन में मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें, जानिए सड़कों पर कब दौड़ेंगी

दिल्ली को दो दिन में मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें, जानिए सड़कों पर कब दौड़ेंगी

आपको बता दें कि वर्तमान में डीटीसी बेड़े में 300 इलेक्ट्रिक बसें है, इस वर्ष 1500 नई इलेक्ट्रिक बस खरीदने का ऑर्डर दिया है, पहली खेप 100 बसों के रूप में 31 मार्च तक मिलने जा रही हैं।

दिल्ली को दो दिन में मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें, जानिए सड़कों पर कब दौड़ेंगी
Nishant Nandanहिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 30 Mar 2023 07:37 AM
ऐप पर पढ़ें

अगले दो दिनों में दिल्ली को 100 नई इलेक्ट्रिक बस मिल जाएंगी। परिवहन विभाग ने लक्ष्य रखा है कि बसें आने के बाद 20 अप्रैल से पहले सभी को सड़कों पर उतार दिया जाए। इसके बाद परिवहन विभाग के बेड़े में इलेक्ट्रिक बस 400 हो जाएंगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बसों की खेप मिलने के बाद उनके पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इसके अलावा बस का रूट और किस डिपो पर चार्ज किया जाएगा यह भी तय किया जाएगा। इस काम में दो से तीन हफ्ते का समय लग जाएगा। उसके बाद उद्घाटन के लिए इन बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा। वर्तमान में डीटीसी बेड़े में 300 इलेक्ट्रिक बसें है, इस वर्ष 1500 नई इलेक्ट्रिक बस खरीदने का ऑर्डर दिया है, पहली खेप 100 बसों के रूप में 31 मार्च तक मिलने जा रही हैं।

बता दें कि हाल ही में जब दिल्ली विधानसभा में सरकार ने अपना बजट पेश किया था तब उस वक्त भी दिल्ली की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें चलाने पर जोर दिया गया था। दिल्ली सरकार कहती आई है कि उसका लक्ष्य 80 फीसदी इलेक्ट्रिक बसों का है। दिसंबर 2023 तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पास 2280 इलेक्ट्रिक बसें होंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें