ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRDelhi Weather Updates: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, दिनभर खिली धूप से छह डिग्री चढ़ा तापमान; जानें अब कब होगी बारिश

Delhi Weather Updates: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, दिनभर खिली धूप से छह डिग्री चढ़ा तापमान; जानें अब कब होगी बारिश

दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार सुबह से ही खिली धूप के चलते अधिकतम तापमान में छह डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया। अगले दो दिन छिटपुट बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है।

Delhi Weather Updates: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, दिनभर खिली धूप से छह डिग्री चढ़ा तापमान; जानें अब कब होगी बारिश
Sneha Baluniप्रमुख संवाददाता,नई दिल्लीTue, 09 Aug 2022 07:00 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में सोमवार को सुबह से ही धूप खिली रही। इसके चलते अधिकतम तापमान में छह डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के दौरान हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, बारिश की उम्मीद नहीं है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार सुबह से चमकदार सूरज निकला। दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज हो गई। इसके चलते तापमान में इजाफा हुआ।

सफदरजंग मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। यानी एक दिन में ही अधिकतम तापमान में छह डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया है। दिल्ली का नजफगढ़ इलाका सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

सोमवार को सफदरजंग केंद्र में न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। यहां आर्द्रता का स्तर 93 से 61 फीसदी के बीच रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच बारिश होने के आसार नहीं है, जबकि छिटपुट बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जबकि दिन के समय हवा की रफ्तार 16 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हो सकती है।

साफ सुथरी रही हवा

राजधानी में लगातार हो रही बारिश और मानसूनी हवाओं के चलते दिल्ली की हवा साफ-सुथरी बनी हुई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, सोमवार दिन का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 84 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। सफर का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में बनी रह सकती है।

कब होगी बारिश

दिल्ली में बारिश का सिलसिला कमजोर पड़ गया है। हालांकि विभाग ने अगले दो दिन बादल छाए रहने की उम्मीद जताई है। वहीं 15 अगस्त के बाद फिर से मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है। अभी दो दिन तापमान में इजाफा होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें