Delhi Rain: दिल्ली में आज से बदलेगा मौसम, आंधी और बारिश से गिरेगा तापमान; यहां पढ़ें पूरे हफ्ते का हाल 

दिल्ली में आज से मौसम करवट लेगा। आज आंधी और बारिश होने के आसार हैं इससे तापमान में कमी आएगी। विभाग के अनुसार रविवार दोपहर या शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होगी। धूल भरी आंधी का दौर रहेगा।

offline
Delhi Rain: दिल्ली में आज से बदलेगा मौसम, आंधी और बारिश से गिरेगा तापमान; यहां पढ़ें पूरे हफ्ते का हाल 
Sneha Baluni प्रमुख संवाददाता , नई दिल्ली
Sun, 22 May 2022 7:46 AM

दिल्ली में रविवार को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार की दोपहर या शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होगी। शनिवार को सुबह से ही तेज चमकीला सूरज निकला। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तीखी और तेज हो गई। हालांकि, शुक्रवार की रात दिल्ली के कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी और हल्की बारिश के चलते मौसम में नमी आई है।

इसके चलते तापमान में बहुत ज्यादा इजाफा नहीं हुआ। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। हालांकि, शुक्रवार की तुलना में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। यहां आर्द्रता का स्तर 58 से 20 फीसदी तक रहा।

मुंगेशपुर और नजफगढ़ अभी भी गर्म

दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ जैसे हिस्से अभी भी खासे गर्म हैं। शनिवार को इन दोनों मौसम केन्द्रों में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस सीजन में इन दोनों मौसम केन्द्रों में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है।

सप्ताह भर नरम रहेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह भर तक मौसम नरम रहेगा। रविवार को दोपहर या शाम को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद भी इस सप्ताह तेज हवा, धूल भरी आंधी, बूंदाबांदी और बादलों का दौर बना रहेगा।

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

NCR की अगली ख़बर पढ़ें
Delhi Weather Updates Delhi Weather Today Rainfall Thunderstorm
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें