ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRDelhi Weather : दिल्ली में आज और कल हल्की बारिश के आसार, गिरेगा पारा

Delhi Weather : दिल्ली में आज और कल हल्की बारिश के आसार, गिरेगा पारा

राजधानी दिल्ली में आज और कल हल्की बारिश या बौछारें पड़ने के आसार हैं। यहां 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2022 पर न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक नए साल...

Delhi Weather : दिल्ली में आज और कल हल्की बारिश के आसार, गिरेगा पारा
Deep Pandeyहिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 27 Dec 2021 06:17 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली में आज और कल हल्की बारिश या बौछारें पड़ने के आसार हैं। यहां 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2022 पर न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक नए साल पर सुबह कोहरे के साथ एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में रहने के आसार हैं। लोगों को अभी अगले कुछ दिन जहरीला हवा में सांस लेनी होगी। रविवार को दिल्ली में आर्द्रता 97 दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर का औसतन एक्यूआई 459 दर्ज किया गया।

नए साल पर 1 जरवरी 2022 को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 6 डिग्री रहने के आसार हैं। रविवार को नरेला व लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान सबसे कम 9.8 रहा। वहीं, पीतमपुरा में सबसे अधिक 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले कुछ दिन आर्द्रता 95 रहने की उम्मीद है। वहीं, सुबह कोहरा के साथ एक्यूआई अधिक रहेगा। जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत व आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है।

तिथि     अधिकतम     न्यूनतम तापमान

27 दिसंबर   22             10
28             21             10

29             20              9
30             21              7

31             21               6
1 जनवरी     21          6

रविवार को यहां अधिक रहा एक्यूआई
रोहिणी 496

जहांगीर पुरी 495
नेहरू नगर 485

आरके पुरम 480
डीटीयू 476

आईटीओ 472

दो जगह एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में 400 से कम
रविवार को केवल दो जगह आया नगर व लोधी रोड पर एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में 400 से कम दर्ज किया गया। इसके अलावा 30 से अधिक स्टेशन पर जैसे अलीपुर, शादीपुर, द्वारका सिरीफोट, मंदिर मार्ग, पंजाबी बाग, मथुरा रोड, आईजीआई एयरपोर्ट, नजफगढ़ आदि पर एक्यूआई गंभीर श्रेणी में 400 से अधिक रहा।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े