Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi: Uproar over stopping woman wearing without mask woman civil defence personnel beaten on road in Peeragarhi
दिल्ली : बिना मास्क जा रही महिला को रोकने पर हंगामा, बीच सड़क पर महिला सिविल डिफेंस कर्मी को पीटा, देखती रह गई पुलिस

दिल्ली : बिना मास्क जा रही महिला को रोकने पर हंगामा, बीच सड़क पर महिला सिविल डिफेंस कर्मी को पीटा, देखती रह गई पुलिस

संक्षेप: राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार थाना क्षेत्र में कोरोना ड्यूटी में तैनात महिला सिविल डिफेंस कर्मचारी को बिना मास्क स्कूटी चला रही एक महिला को चालान के लिए रोकना भारी पड़ गया। इसके बाद स्कूटी सवार...

Mon, 9 Aug 2021 02:04 PMPraveen Sharma नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीम ,
share Share
Follow Us on

राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार थाना क्षेत्र में कोरोना ड्यूटी में तैनात महिला सिविल डिफेंस कर्मचारी को बिना मास्क स्कूटी चला रही एक महिला को चालान के लिए रोकना भारी पड़ गया। इसके बाद स्कूटी सवार महिला ने अपनी एक जानकार महिला को घटनास्थल पर बुला लिया और उस बाद महिला ने बीच सड़क पर सिविल डिफेंस कर्मी और उसके सहयोगियों के साथ जमकर मारपीट और गाली-गलौज की। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बीते शुक्रवार की है।

हैरानी की बात ये कि घटनास्थल पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने भी उस महिला को रोकने की कोशिश की, मगर महिला ने किसी की नहीं सुनी और वह लगातार मारपीट करती है। सिविल डिफेंस कर्मियों की शिकायत पर पश्चिम विहार वेस्ट थाना पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय टिकरी कलां में तैनात लाइब्रेरियन आनंद जो वर्तमान में एसडीएम पंजाबी बाग के कार्यालय से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि बीते शुक्रवार को वह एक शिक्षक अजमेर सिंह और सिविल डिफेंस कर्मचारियों के साथ पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन के पास कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे।

— ANI (@ANI) August 9, 2021

शाम करीब 6 बजे उन्होंने स्कूटी सवार एक लड़की साधना को रोका जो बिना मास्क के थी। स्टाफ ने उस लड़की का चालान करने के लिए कहा गया। इसके बाद उस लड़की ने अपनी नियोक्ता मीनू पत्नी निरंजन सिंह गांव पीरागढ़ी को मौके पर बुला लिया। उस महिला ने चालान का भुगतान करने के बजाय कोविड ड्यूटी में लगी टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस मामले की शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने, एक लोक सेवक को ड्यूटी करने से रोकने और डीडीएमए के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के संबंध में आईपीसी की धारा 186/188/353/34 और 3 महामारी अधिनियम, 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।