ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली : क्रॉकरी फैक्ट्री में आग लगने से दो मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर

दिल्ली : क्रॉकरी फैक्ट्री में आग लगने से दो मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर

राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में नवादा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में आग लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं घटना में एक मजदूर झुलस गया, जिसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस...

दिल्ली : क्रॉकरी फैक्ट्री में आग लगने से दो मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर
नई दिल्ली। कार्यालय संवाददाताTue, 17 Apr 2018 12:54 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में नवादा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में आग लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं घटना में एक मजदूर झुलस गया, जिसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस लापरवाही से मौत की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है।

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 12 बजे की है। नवादा इंडस्ट्रियल एरिया के खसरा संख्या 674 पर माला बर्तन फैक्ट्री है, जहां पर क्रॉकरी आदि के बर्तन बनाए जाते हैं। रविवार रात को अचानक फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की दर्जन भर गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने के काम में जुट गईं।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बचाव कार्य के दौरान दमकलकर्मियों ने तीन युवकों को फैक्ट्री से निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने 30 साल के अरविंद और सतिंदर को मृत घोषित कर दिया जबकि चंदन की हालत स्थिर बनी हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें