ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRसख्ती: दिल्ली के इन 1000 शिक्षकों की कटेगी सैलरी

सख्ती: दिल्ली के इन 1000 शिक्षकों की कटेगी सैलरी

शिक्षा विभाग के एक सर्वे में गैरहाजिर रहे उत्तरी निगम के लगभग एक हजार शिक्षकों का दो दिन का वेतन कटेगा। उधर, निगम शिक्षक संघ ने फैसले पर ऐतराज जताते हुए शिक्षा निदेशक को पत्र लिखा है। निगम के...

सख्ती: दिल्ली के इन 1000 शिक्षकों की कटेगी सैलरी
नई दिल्ली | वरिष्ठ संवाददाताWed, 18 Jul 2018 08:19 AM
ऐप पर पढ़ें

शिक्षा विभाग के एक सर्वे में गैरहाजिर रहे उत्तरी निगम के लगभग एक हजार शिक्षकों का दो दिन का वेतन कटेगा। उधर, निगम शिक्षक संघ ने फैसले पर ऐतराज जताते हुए शिक्षा निदेशक को पत्र लिखा है।

निगम के शिक्षा विभाग ने बीते शनिवार-रविवार को स्कूल नहीं जाने वाले छात्रों की संख्या का पता लगाने के लिए निगम के छह जोन में सर्वे किया था। उत्तरी निगम हर साल यह सर्वे कराता है। इसमें शिक्षक घर-घर जाकर स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों के माता-पिता से मिलते हैं। विभाग का कहना है कि दूसरे शनिवार और रविवार को दो दिनों की छुट्टी के दौरान हुए इस सर्वे में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल नहीं हुए। इस पर सख्ती दिखाते हुए शिक्षा विभाग ने गैरहाजिर शिक्षकों के दो दिन के वेतन काटने के आदेश दिए हैं।

इस बाबत निगम शिक्षक संघ की वरिष्ठ उप प्रधान विभा सिंह ने कहा कि बिना कारण पूछे वेतन कटौती का आदेश गलत है। किसी को कोई निजी कारण भी हो सकता है।हमने विरोध में शिक्षा निदेशक को पत्र लिखा है।

फैक्ट फाइल
03 लाख 60 हजार छात्र उत्तरी नगर निगम के स्कूलों में पढ़ाई करते हैं
765 स्कूल हैं उत्तरी दिल्ली नगर निगम में 
09 हजार शिक्षक हर साल होने वाले शिक्षा विभाग के सर्वे में हिस्सा लेते हैं 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें