ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली से किशोरी का अपहरण कर ग्रेटर नोएडा में किया गैंगरेप

दिल्ली से किशोरी का अपहरण कर ग्रेटर नोएडा में किया गैंगरेप

उत्तर पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार से 15 अगस्त को एक किशोरी को अगवा कर चार लोगों ने कई दिनों तक गैंगरेप किया। आरोपियों ने किशोरी को 21 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा में बंधक बनाए रखा। मंगलवार को पीड़िता...

दिल्ली से किशोरी का अपहरण कर ग्रेटर नोएडा में किया गैंगरेप
नई दिल्ली | कार्यालय संवाददाताFri, 24 Aug 2018 06:35 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार से 15 अगस्त को एक किशोरी को अगवा कर चार लोगों ने कई दिनों तक गैंगरेप किया। आरोपियों ने किशोरी को 21 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा में बंधक बनाए रखा। मंगलवार को पीड़िता आरोपियों के चंगुल से बचकर भाग निकली। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। 

पीड़ित किशोरी परिवार के साथ हर्ष विहार में रहती है। 15 अगस्त को वह अपने छोटे भाई के साथ खरीददारी के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान दो लोग रुमाल में लगा नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे अगवा कर ग्रेटर नोएडा ले गए और एक कमरे में बंद कर दिया। 

इसके बाद आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। सूरजपुर थाने में मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम किशोरी को लेकर हर्ष विहार पहुंची। किशोरी का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

पीड़िता 5 माह की गर्भवती

अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि किशोरी पांच माह की गर्भवती है। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने अभी पीड़िता से पूछताछ नहीं की है। वहीं पीड़िता के परिजन किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी से हैरान हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें