ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली झांकी में बिड़ला हाउस में बिताए बापू के 720 दिनों को दर्शाया

दिल्ली झांकी में बिड़ला हाउस में बिताए बापू के 720 दिनों को दर्शाया

राजधानी दिल्ली में 70वें गणतंत्र दिवस की परेड में दिल्ली की झांकी में महात्मा गांधी के 1915 से 1948 के बीच बिड़ला हाउस में बिताए 720 दिनों की झलक दिखाई गई। इस साल गणतंत्र दिवस की थीम महात्मा गांधी की...

दिल्ली झांकी में बिड़ला हाउस में बिताए बापू के 720 दिनों को दर्शाया
नई दिल्ली | एजेंसीSat, 26 Jan 2019 02:59 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली में 70वें गणतंत्र दिवस की परेड में दिल्ली की झांकी में महात्मा गांधी के 1915 से 1948 के बीच बिड़ला हाउस में बिताए 720 दिनों की झलक दिखाई गई। इस साल गणतंत्र दिवस की थीम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से जुड़ी थी। झांकी में बापू के दिल्ली में बिताए गए दिनों की झलक दिखाई गई। पहली बार बापू यहां 1915 में आए थे।

झांकी में गांधी स्मृति को दिखाया गया, जिसे पहले बिड़ला हाउस के नाम से जाना जाता था। राष्ट्रपिता ने अपने जीवन के अंतिम 144 दिन भी यहीं बिताए थे। झांकी में सबसे आगे गांधी की एक प्रतिमा नजर आ रही थी, जिसके पीछे चरखा बना था। वहीं झांकी के बीच के हिस्से में गांधी बिड़ला हाउस के लॉन में प्रार्थना सभा कराते नजर आए। बापू के समर्थकों को बिड़ला हाउस के अंदर से प्रार्थना स्थल की ओर आता भी दिखाया गया। झांकी के पीछे के हिस्से में बिड़ला हाउस की शांत सफेद एवं सुंदर खिड़कियां दिखाई गईं।

राजपथ पर दिल्ली की झांकी एक साल बाद नजर आई। 2013 में दिल्ली की झांकी में दिल्ली की विविध संस्कृति तथा विभिन्न पृष्ठभूमि और निवासियों को दिखाया गया था। इसके बाद तीन साल तक राजपथ से दिल्ली की झांकी नदारद रही। फिर 2017 में इसने 'मॉडल सरकारी स्कूल' थीम के साथ वापसी की। 

दिल्ली सरकार द्वारा पिछले साल केन्द्र को अपना प्रस्ताव भेजने में देरी के कारण दिल्ली की झांकी परेड में शामिल नहीं हो पाई थी।

गणतंत्र दिवस पर केजरीवाल और सिसोदिया ने देशवासियों को दी बधाई

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें