दिल्ली : बेकाबू कार ने फुटपाथ पर सो रहे 29 वर्षीय युवक को रौंदा
राजधानी दिल्ली के शाहदरा में जीटी रोड पर तेज रफ्तार बेकाबू कार ने फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति को रौंद दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। साथ ही...
इस खबर को सुनें
राजधानी दिल्ली के शाहदरा में जीटी रोड पर तेज रफ्तार बेकाबू कार ने फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति को रौंद दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। साथ ही आरोपी कार चालक 19 वर्षीय अमान को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को शाहदरा थाने में तैनात सिपाही अरविंद इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान जीटी रोड पर शाहदरा सब्जी मंडी के पास तेज रफ्तार कार आ रही थी। महामाया देवी मंदिर के पास कार ब्रेकर के चलते उछल गई और फुटपाथ पर चढ़ गई। कार ने फुटपाथ पर सो रहे करीब 29 वर्षीय युवक को रौंद दिया। इसके बाद कार रेलिंग से टकराकर रुक गई।
अरविंद तुरंत कार के पास पहुंचे। कार में सवार युवकों की पहचान अमान और वाजिद के रूप में हुई, जो न्यू उस्मानपुर के रहने वाले हैं। इसमें वाजिद को भी चोट लगी थीं।
अरविंद ने ऑटो से दोनों घायलों को लेकर जग प्रवेश अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कार से कुचले गए युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, वाजिद को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर अमान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस मृतक युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।