दिल्ली में घटिया और नकली हैंड सैनिटाइजर बेचने वाली दुकानों पर छापेमारी जारी

नई दिल्ली। आईएएनएस,
Follow us on Google News
share

दिल्ली की सबसे बड़ी मेडिसिन मार्केट भागीरथ पैलेस में घटिया एवं नकली सैनिटाइजर बेचने वालों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली के ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने बुधवार को भागीरथ पैलेस में कई...

sanitizer

दिल्ली की सबसे बड़ी मेडिसिन मार्केट भागीरथ पैलेस में घटिया एवं नकली सैनिटाइजर बेचने वालों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली के ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने बुधवार को भागीरथ पैलेस में कई दुकानों से सैनिटाइजर के सैंपल लिए इसके अलावा कई स्थानों पर छापेमारी भी की गई।

दिल्ली सरकार के ड्रग कंट्रोलर विभाग प्रमुख अतुल कुमार नासा ने भागीरथ पैलेस में की जा रही इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटिया किस्म के सैनिटाइजर की धरपकड़ करने के लिए विभाग की ओर से भागीरथ पैलेस में टीम भेजी गई है। ड्रग कंट्रोल विभाग की यह टीम यहां घटिया उत्पाद बेचने वाली दुकानों पर छापेमारी कर रही है। ड्रग कंट्रोलर विभाग प्रमुख अतुल कुमार नासा ने कहा कि सैनिटाइजर की गुणवत्ता जानने के लिए यहां कई दुकानों से सैंपल भी एकत्र किए गए हैं। 

कंटेनमेंट जोन में धड़ल्ले से बन रहे पीपीई किट-मास्क और सैनिटाइजर

गौरतलब है कि भागीरथ पैलेस में प्रवेश करते ही दोनों ओर की कई दुकानों पर बेनाम कंपनियों के सैनिटाइजर 5-5 लीटर की केन में उपलब्ध हैं। दुकानदार से इनका मूल्य पता करने पर मालूम हुआ कि 5 लीटर सैनिटाइजर का यह केन मात्र 400 रुपये में उपलब्ध हैं। अपना नाम ए.के. जैन बता रहे ऐसे ही एक दुकानदार ने कहा कि हम 5 लीटर हैंड सैनिटाइजर 400 रुपये का बेच रहे हैं। थोक में लेने पर साढ़े तीन सौ रुपये प्रति 5 लीटर के हिसाब से बेच रहे हैं। 

सफेद डिब्बों में भरे नीले रंग के यह सैनिटाइजर लगभग यहां कई दुकान पर उपलब्ध हैं। इन सैनिटाइजर के भरे हुए कई डिब्बों पर कंपनी का पता, बैच नंबर, लाइसेंस या फॉर्मूला जैसी कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। कई दुकानदारों ने चालाकी दिखाते हुए ऐसे सैनिटाइजर अपनी दुकानों में रखने की बजाय दुकान के ठीक बाहर स्टॉल अथवा रेहड़ियों पर रखे हैं। 

हैंड सैनिटाइजर कंपनी और क्वालिटी के बारे में पूछे जाने पर  संजय शर्मा नाम के एक दुकानदार ने कहा कि यह यहीं लोकल तैयार हुए हैंड सैनिटाइजर हैं। दिल्ली और दिल्ली के आसपास स्थित फैक्ट्रियों में बनाया गया है। हालांकि, इनकी गुणवत्ता कैसी है और कोरोनावायरस पर यह कितने प्रभावी हैं, इसकी जानकारी हमें भी नहीं है। कई दुकानदार थोक में सैनिटाइजर लेने पर मात्र 60 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से हैंड सैनिटाइजर बेच रहे हैं। 

दिल्ली सरकार के ड्रग कंट्रोलर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अतुल कुमार नासा ने कहा कि यह जानकारी अब हमारे संज्ञान में आई है। हम इस पर तुरंत कार्रवाई कर रहे हैं। संबंधित अधिकारियों को ऐसी दुकानों एवं उत्पादों की जांच के लिए कहा गया है। 

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma

प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।


प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।


वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।


प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली में घटिया और नकली हैंड सैनिटाइजर बेचने वाली दुकानों पर छापेमारी