ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRCovid-19 : दिल्ली में कोरोना से 8 और मरीजों की मौत, 24 घंटे में 1,227 नए बीमार; पॉजिटिविटी रेट 14.57 फीसदी

Covid-19 : दिल्ली में कोरोना से 8 और मरीजों की मौत, 24 घंटे में 1,227 नए बीमार; पॉजिटिविटी रेट 14.57 फीसदी

हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में फिलहाल कोरोना के 7,519 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 5,760 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इसमें कहा गया है कि दिल्ली में अभी 335 कंटेनमेंट जोन हैं।

Covid-19 : दिल्ली में कोरोना से 8 और मरीजों की मौत, 24 घंटे में 1,227 नए बीमार; पॉजिटिविटी रेट 14.57 फीसदी
Praveen Sharmaनई दिल्ली | पीटीआईMon, 15 Aug 2022 11:09 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली ने सोमवार को 14.57 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट के साथ कोरोना के 1,227 नए मामले दर्ज किए, जबकि आठ और लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में कोरोना के 7,519 एक्टिव केस हैं। इससे पहले, शहर में लगातार 12 दिनों तक रोजाना 2,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को सामने आए 1,227 नए मामले पिछले दिन किए गए 8,421 कोविड टेस्ट से सामने आए। नए मामलों और मृत्यु के साथ दिल्ली में अब तक कुल 19,85,822 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और 26,389 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।   

हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में फिलहाल कोरोना के 7,519 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 5,760 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इसमें कहा गया है कि दिल्ली में अभी 335 कंटेनमेंट जोन हैं।

बत दें कि, दिल्ली में रविवार को कोरोना के 2,162 मरीज मिले थे और पांच लोगों की मौत हो गई थी। शनिवार को कोरोना के 2,031 मामलों में 12.34 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट के साथ नौ मौतें दर्ज की गई थीं।

वहीं, शुक्रवार को 10 मौतें हुई थीं, जो छह महीने में सबसे अधिक थीं और 15.02 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट के साथ 2,136 मामले सामने आए थे। राजधानी में 13 फरवरी को COVID-19 के कारण 12 मौतें दर्ज की गईं।

दिल्ली में गुरुवार को 2,726 कोविड मामले दर्ज किए थे जो लगभग साढ़े छह महीने में सबसे अधिक थे और वायरल बीमारी के कारण छह मौतें हुई थीं। बुधवार को यहां आठ मौतें और 2,146 केस दर्ज किए गए थे। मंगलवार को 7 मौतों के साथ 2,495 मामले दर्ज किए गए थे। सोमवार को 1,372 मरीजों को संक्रमण और छह मौतें हुई थीं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें