नए साल के पहले दिन घनी धुंध की चादर में लिपटी राजधानी दिल्ली के सफदरजंग में शुक्रवार को सुबह 6 बजे न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण शहर के कई इलाकों में विजिबिलिटी घटकर शून्य के करीब पहुंच गई।
आईएमडी के वैज्ञानिक राजेंद्र कुमार जेनामनी ने शुक्रवार को कहा कि यह 14 वर्षों में सबसे कम तापमान है, इससे पहले 8 जनवरी 2006 को 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। साल 1969 के बाद ये दूसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान है। दिल्ली में 4 और 5 जनवरी को अच्छी बारिश होगी और 7 जनवरी से शीतलहर शुरू होगी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), दिल्ली के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि शुक्रवार सुबह राजधानी की सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
साल 2006 के बाद आज दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साल 1969 के बाद ये दूसरा न्यूनतम तापमान है। दिल्ली में 4 और 5 जनवरी को अच्छी बारिश होगी और 7 जनवरी से शीतलहर शुरू होगी: राजेंद्र कुमार जेनामनी, IMD वैज्ञानिक pic.twitter.com/k3WTSuAgyX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2021
सुबह 6 बजे बहुत घना कोहरा छाए रहने के कारण विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई। वर्तमान में पालम और सफदरजंग में विजिबिलिटी 200 मीटर से कम है। आईएमडी ने शुक्रवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया था।
ये भी पढ़ें : दिल्ली, यूपी और हरियाणा में और बढ़ेगी सर्दी, 5 दिन बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान
आईएमडी ने 31 दिसंबर को रात 9 बजे जारी अपने दैनिक बुलेटिन में कहा कि अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति गंभीर रहने की संभावना है। इसके साथ ही शुक्रवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बहुत खराब' से 'गंभीर' श्रेणी के बीच रहा। AQI से पता चलता है कि ITO में प्रदूषण का स्तर 388 है।
Air quality in Delhi in 'severe' category today, as per SAFAR-India
— ANI (@ANI) January 1, 2021
Minimum temperature of 1.1 degrees Celsius was recorded at the Safdarjung observatory in Delhi today. Cold wave conditions persist with dense fog.
(Air quality data-SAFAR India) pic.twitter.com/FOCWrhmB4z
उल्लेखनीय है कि एक्यूआई शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'सामान्य', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।
एक ताजा सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस द्वारा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों को 3 जनवरी से प्रभावित करने की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव के कारण 3 जनवरी से 5 जनवरी तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
ये भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में शीतलहर चलने के पीछे 'ला नीना' और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर
दिल्ली: दिल्ली- नोएडा डायरेक्ट (DND) फ्लाईवे पर आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2021
एक व्यक्ति ने बताया, "मैं कल्याणपुरी से आ रहा हूं और मुझे कालकाजी डिपो जाना है। आज इतना कोहरा है कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा है गाड़ी भी धीरे-धीरे चलानी पड़ रही है।" pic.twitter.com/qVgyui85of