ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRपूर्व पड़ोसी ने दिल्ली की महिला से फरीदाबाद के होटल में किया रेप, MMS भी बनाया

पूर्व पड़ोसी ने दिल्ली की महिला से फरीदाबाद के होटल में किया रेप, MMS भी बनाया

दिल्ली की एक विवाहित महिला को डरा-धमकाकर फरीदाबाद के एक होटल में न केवल उसके साथ दुष्कर्म किया गया, बल्कि उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना ली गई। इसके बाद आरोपी उन फोटो और वीडियो को सोशल...

पूर्व पड़ोसी ने दिल्ली की महिला से फरीदाबाद के होटल में किया रेप, MMS भी बनाया
फरीदाबाद। वरिष्ठ संवाददाता Thu, 20 Jun 2019 02:26 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली की एक विवाहित महिला को डरा-धमकाकर फरीदाबाद के एक होटल में न केवल उसके साथ दुष्कर्म किया गया, बल्कि उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना ली गई। इसके बाद आरोपी उन फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और उसके पति को बताने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता ने इसकी शिकायत दिल्ली के संगम विहार थाना पुलिस में दर्ज करा दी। जीरो एफआईआर के आधार पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने संगम विहार थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2009 में हुई थी। शादी से पूर्व वह इसी थाना इलाके में रहती थी। उसके घर से कुछ दूरी पर फारुख सैफी नामक एक व्यक्ति रहता था। उसने शादी के बाद वर्ष 2017 में कहीं से उसका मोबाइल नंबर ले लिया और फोन करके उसके पति से मिलने को कहा। इससे वह डर गई। इसके बाद उसने महिला को फरीदाबाद के एक होटल में बुलाया। जहां उसने उसे धमकाते हुए पानी पिलाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश में आने पर पता चला कि आरोपी ने उसके साथ रेप कर फोटो व वीडियो बना लिए। इसके बाद वह उसे डराता धमकाता रहा। 

किशोरी से किया गैंगरेप

पलवल। बहीन थाना अंर्तगत दो युवकों की ओर से एक किशोरी का अपहरण कर उससे सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 17 जून को किसी काम से कहीं गई थी। तभी साकिर व दिलसाद उसका अपहरण कर दूसरे गांव में ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस बारे में जांच अधिकारी हीरामनी ने बताया कि मामले में दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें