Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi reports arround 2500 new COVID-19 cases and seven deaths in the past 24 hours Positivity Rate 15 41 per cent
डरा रही कोरोना की रफ्तार, दिल्ली में 24 घंटे में 2500 लोग बीमार और 7 की मौत, पॉजिटिविटी रेट 15.41%

डरा रही कोरोना की रफ्तार, दिल्ली में 24 घंटे में 2500 लोग बीमार और 7 की मौत, पॉजिटिविटी रेट 15.41%

संक्षेप:

दिल्ली में मंगलवार को जहां कोरोना संक्रमण के करीब 2500 नए मामले सामने आए, वहीं एक दिन में 7 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में आज पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 15.41 फीसदी पर आ गया है।

Aug 09, 2022 10:43 pm ISTPraveen Sharma नई दिल्ली | लाइव हिन्दुस्तान,
share Share
Follow Us on

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बेकाबू रफ्तार से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में मंगलवार को जहां कोरोना के करीब 2500 नए मामले सामने आए, वहीं एक दिन में 7 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में आज पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 15.41 फीसदी पर आ गया है और कोरोना के एक्टिव केस भी बढ़कर 8500 के पार पहुंच गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 2495 नए मरीज मिले हैं, वहीं 7 मरीजों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। इसके साथ ही आज 1466 मरीज पूरी तरह ठीक होकर कोरोना मुक्त हो गए। दिल्ली में अब पॉजिटिविटी रेट 15.41 फीसदी पर आ गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 19,73,394 हो गई है और कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केस 8506 पर आ गए हैं। इनमें से 5504 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इसके साथ ही, अब तक कुल 19,38,545 मरीज इस महामारी को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। वहीं अब तक कुल मृतकों का आंकड़ा 26,343 पर पहुंच गया है। 

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में दिल्ली में कुल 16,187 टेस्ट किए गए, जिनमें 10,451 आरटी-पीसीआर और 5736 रैपिड एंटीजन टेस्ट थे। इसके साथ ही अब यहां कंटेनमेंट जोन की संख्या भी अब 253 पर आ गई है।  

बता दें कि, सोमवार को दिल्ली में कोरोना के 1372 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 6 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। 

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।