ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली में गर्मी ने दी दस्तक, आज दिन में हो सकती है हल्की बूंदाबांदी, न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

दिल्ली में गर्मी ने दी दस्तक, आज दिन में हो सकती है हल्की बूंदाबांदी, न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

दिल्ली में गर्मी दस्तक देने लगी है। शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने...

दिल्ली में गर्मी ने दी दस्तक, आज दिन में हो सकती है हल्की बूंदाबांदी, न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
नई दिल्ली। भाषाFri, 19 Mar 2021 11:25 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में गर्मी दस्तक देने लगी है। शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है और दिन में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। आईएमडी ने बताया कि अगले सप्ताह मंगलवार और बुधवार को भी हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था और इस मौसम में दर्ज तापमान में से अब तक का सबसे ज्यादा तापमान था।

ये भी पढ़ें : दुनिया की सर्वाधिक जहरीली राजधानी बनी दिल्ली, 30 सबसे प्रदूषित शहरों में 22 भारत से ही 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 303 रहा।  

उल्लेखनीय है कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' (आपात) श्रेणी में माना जाता है।

गौरतलब है कि स्विस संगठन 'आईक्यू एयर की ओर से मंगलवार को जारी 'वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2020 के मुताबिक, दुनिया के सबसे प्रदूषित 30 शहरों में से 22 भारत में हैं। इनमें लखनऊ नौवें स्थान पर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में भारत प्रमुखता से दिख रहा है और विश्व के सबसे प्रदूषित 30 शहरों में से 22 भारत के हैं।

ये भी पढ़ें : NCR के शहरों की हवा 'खराब' : ग्रेटर नोएडा में खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQI 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें