ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली में सर्दी का सितम बढ़ा, पिछले 14 साल में सबसे सर्द रही नवंबर की सुबह

दिल्ली में सर्दी का सितम बढ़ा, पिछले 14 साल में सबसे सर्द रही नवंबर की सुबह

दिल्ली में नवंबर से ही रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ने लगी है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि आगे के महीनों में यहां सर्दी और सता सकती है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री...

दिल्ली में सर्दी का सितम बढ़ा, पिछले 14 साल में सबसे सर्द रही नवंबर की सुबह
नई दिल्ली। भाषाFri, 20 Nov 2020 01:44 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में नवंबर से ही रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ने लगी है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि आगे के महीनों में यहां सर्दी और सता सकती है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले कम से कम 14 साल में नवंबर में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। 

निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के विशेषज्ञ महेश पलावत ने बताया कि शहर में सर्द हवा के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं के चलने की घोषणा कर दी है, जहां न्यूनतम तामपान 10 डिग्री सेल्सियस से कम है और लगातार दो दिनों से यहां तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले कम से कम 14 साल में नवंबर में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। 

दिल्ली में पिछले साल नवंबर में न्यूनतम तामपान 11.5 डिग्री सेल्सियस, 2018 में 10.5 डिग्री सेल्सियस और 2017 में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अभी तक का सबसे कम 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान 28 नवंबर 1938 को दर्ज किया गया था। 

मौसम विभाग के अधिकारी कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि राजधानी में शुक्रवार को इस सीजन का सबसे कम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिन तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान अगर सही साबित हुआ तो दिल्ली में आने वाले दिनों में सर्दी का सितम और बढ़ेगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें