ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRDelhi AQI : आठ वर्ष में सबसे साफ सुथरा रहा नवंबर, दिन गर्म और रातें ठंडी रहीं

Delhi AQI : आठ वर्ष में सबसे साफ सुथरा रहा नवंबर, दिन गर्म और रातें ठंडी रहीं

Delhi AQI :बता दें कि वर्ष 2021 में 12 दिन, 2020 में नौ दिन, 2019 में सात दिन , 2018 में 5 दिन, 2017 में सात दिन, 2016 में दस दिन और 2015 में छह दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर रहा।

Delhi AQI : आठ वर्ष में सबसे साफ सुथरा रहा नवंबर, दिन गर्म और रातें ठंडी रहीं
Nishant Nandanहिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 01 Dec 2022 08:05 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के लोगों के लिए यह खबर किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। इस बार का नवंबर महीना बीते आठ वर्षों में सबसे ज्यादा साफ सुथरा रहा है। इस बार सिर्फ तीन दिन हवा गंभीर श्रेणी में रही। यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के अंक से ऊपर रहा। वहीं वर्ष 2021 में 12 दिन, 2020 में नौ दिन, 2019 में सात दिन , 2018 में 5 दिन, 2017 में सात दिन, 2016 में दस दिन और 2015 में छह दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर रहा।

दिल्ली में आमतौर पर लोगों को नवंबर के महीने में सबसे ज्यादा प्रदूषण का सामना करना पड़ता है। इस महीने में पंजाब और हरियाणा के खेतों में सबसे ज्यादा पराली जलाई जाती है। हवा की दिशा उत्तरी पश्चिमी होने के चलते इस दौरान पराली का धुआं भी सबसे ज्यादा दिल्ली एनसीआर की तरफ आता है। जबकि, आमतौर पर दीपावली भी इसी महीने पड़ती है। दीपावली की आतिशबाजी और पटाखे का धुआं पराली के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर की हवा को पूरी तरह से जहरीला बना देता है। लेकिन इस बार दीपावली अक्तूबर के दूसरे पखवाड़े में ही पड़ गई, जिसके चलते पराली और दिवाली के धुएं को एक साथ नहीं झेलना पड़ा।

पराली और आतिशबाजी में भी कमोबेश रोक लगी है। इन सभी कारणों से दिल्ली के लोगों के लिए इस बार का नवंबर महीना पहले की तुलना में साफ सुथरा रहा है।

दिन गर्म, रातें ठंडी
इस बार नवंबर में दिन सामान्य से गर्म रहे, जबकि रातें सामान्य से अधिक ठंडी रहीं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने के चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है। दिल्ली में इस बार नवंबर का औसत अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तौर पर नवंबर में दिल्ली का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस तरह से देखा जाए तो इस बार महीने का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें