ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ NCRदिल्ली में निर्माण गतिविधियों पर रोक, GRAP की तीसरी स्टेज लागू; AQI 400 के पार

दिल्ली में निर्माण गतिविधियों पर रोक, GRAP की तीसरी स्टेज लागू; AQI 400 के पार

दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है। यहा AQI 400 के पार चला गया है जो गंभीर श्रेणी में आता है। जिसके बाद अब दिल्ली में किसी भी तरह की निर्माण गतिविधियों के अलावा तोड़फोड़ पर भी रोक लगा दी गई है। 

दिल्ली में निर्माण गतिविधियों पर रोक, GRAP की तीसरी स्टेज लागू; AQI 400 के पार
Nishant Nandanलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 04 Dec 2022 06:39 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में जहरीली हो रही हवा को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में निर्माण गतिविधियों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है। यह AQI गंभीर श्रेणी में आता है। जिसके बाद अब दिल्ली में किसी भी तरह की निर्माण गतिविधियों के अलावा तोड़फोड़ पर भी रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-NCR में बढ़े प्रदूषण को देखते हुए CAQM ने GRAP की तीसरी स्टेज लागू कर दी है। इसके तहत शहर में निर्माण कार्यों और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली में ठंड धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। सुबह के वक्त कई इलाकों में कोहरा भी नजर आ रहा है। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के बढ़े स्तर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

बता दें कि पिछले महीने ही केंद्र के वायु गुणवत्ता पैनल (CAQM) ने अधिकारियों को आवश्यक परियोजनाओं को छोड़कर, दिल्ली-एनसीआर में सभी निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया था। इसके बाद हवा की गुणवत्ता में थोड़ी सुधार के बाद उस प्रतिबंध को वापस ले लिया गया था। लेकिन दिल्ली की हवा एक बार फिर बिगड़ने के बाद जीआरएपी स्टेज-3 के प्रतिबंध एक बार फिर से लागू कर दिए गए हैं। दिल्ली में शाम चार बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक 407 तक पहुंचा गया था। अगर एक्यूआई 201 से 300 के बीच होता है तो उसे खराब और 301 और 400 से बीच के एक्यूआई को बेहद खराब औऱ 401 से 500 के बीच के एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है।

बीते 4 नवंबर से दिल्ली में हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई थी। उस दिन एक्यूआई 447 तक पहुंच गया था। जिसके बाद सीएक्यूएम ने प्रशासन को आदेश दिया था कि वो दिल्ली-एनसीआर में निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक लगा दिया था। इसके बाद 14 नवंबर को सीएक्यूएम दिल्ली-एनसीआर में लगी पाबंदियों को हटा दिया था। बहरहाल अब पिछले कुछ दिनों से खराब हो रही दिल्ली की हवा को देखते हुए यह बड़े प्रतिबंध फिर से लागू कर दिये गये हैं।