ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली पुलिस ने पकड़ा 310 किलोग्राम गांजा, चार तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 310 किलोग्राम गांजा, चार तस्कर गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, डॉ भीमराव बस्ती, खजूर वाली गली, घोंडा गांव, नई दिल्ली में की गई तीसरी छापेमारी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से 165 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 310 किलोग्राम गांजा, चार तस्कर गिरफ्तार
Mohammad Azamएएनआई,नई दिल्लीSun, 26 Mar 2023 09:42 AM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर छापेमारी कर कुल 310 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पहली छापेमारी के संबंध में, बर्फ खाना चौक, सब्जी मंडी, नई दिल्ली से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 20 किलो गांजा बरामद किया गया।

आरोपियों की पहचान बिहार के गांव पुरा निवासी सोनू कुमार (25) और विवेक कुमार (23) और गौतम विहार, नई दिल्ली निवासी महबूब अली (52) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि दूसरी छापेमारी दिल्ली के शकूरपुर गांव में की गई, जिसमें पुलिस ने 125 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, डॉ भीमराव बस्ती, खजूर वाली गली, घोंडा गांव, नई दिल्ली में की गई तीसरी छापेमारी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से 165 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान बिहार के सहदाबाद गांव निवासी जितेंद्र कुमार (24) के रूप में हुई है.
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें