ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली से गाजियाबाद जाने वालों को बड़ी राहत, यूपी गेट पर पुलिस ने फ्लाईओवर की एक लेन खोली

दिल्ली से गाजियाबाद जाने वालों को बड़ी राहत, यूपी गेट पर पुलिस ने फ्लाईओवर की एक लेन खोली

राजधानी दिल्ली से गाजियाबाद जाने वालों को पुलिस ने बड़ी राहत दी है। मंगलवार सुबह यूपी गेट बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले फ्लाईओवर की एक लेन खोल दी है। इससे अब दिल्ली से...

दिल्ली से गाजियाबाद जाने वालों को बड़ी राहत, यूपी गेट पर पुलिस ने फ्लाईओवर की एक लेन खोली
हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 02 Mar 2021 09:51 AM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली से गाजियाबाद जाने वालों को पुलिस ने बड़ी राहत दी है। मंगलवार सुबह यूपी गेट बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले फ्लाईओवर की एक लेन खोल दी है। इससे अब दिल्ली से गाजियाबाद के अलावा मेरठ, लालकुआं, डासना, हापुड़ की ओर जाने को बड़ी राहत मिली है।

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि हमने आंशिक रूप से मार्ग खोल दिया है और उन गाड़ियों को अनुमति दे रहे हैं जो किसी आपात स्थिति में हैं। स्थिति की निगरानी और जांच की जाएगी। अभी तक यह एक अस्थायी व्यवस्था है। यदि कोई समस्या आती है, तो हम फिर से मार्ग बंद कर देंगे।

आपको बता दें कि बीते 26 जनवरी को दिल्ली में हुए ट्रैक्टर रैली हिंसा के बाद से दिल्ली पुलिस ने दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले फ्लाईओवर को पूरी तरह से बंद कर दिया था। इसके कारण गाजियाबाद, मेरठ, लालकुआं, डासना, हापुड़ की ओर जाने वाली गाड़ियों को आनंद विहार बार्डर होकर ही जाना पड़ रहा था। जिससे शाम को भारी जाम लगता था। ऑफिस लौटते समय लोगों का काफी समय बर्बाद हो रहा था। लोग जाम से बचने के लिए सीमापुरी बार्डर से भी जाते थे। इस वजह पूर्वी दिल्‍ली के कई इलाकों में जाम लग जाता था।

मंगलवार सुबह पुलिस ने यूपी गेट पर दिल्‍ली से गाजियाबाद जाने वाले फ्लाइओवर के एक लेन से बैरीयर हटा दिए। हालांकि अभी गाजियाबाद से दिल्‍ली की ओर जाने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ेगा क्यों कि उस लेन पर बैरीयर अब भी बरकरार है। अभी बॉर्डर बंद होने से ईडीएम माल या आनंद विहार बार्डर होकर ही गुजरना पड़ रहा था। इन दोनों प्‍वाइंटों पर शाम को जाम लगता था। एक लेन खुलने से या ट्रफिक का दबाव कम हो जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें