ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRअज्ञात वाहन की टक्कर से दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार थाने में तैनात दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रोहित नायर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पंकज सिंह ने बुधवार को...

अज्ञात वाहन की टक्कर से दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत
नई दिल्ली | एजेंसीWed, 27 Jun 2018 03:36 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार थाने में तैनात दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रोहित नायर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।

पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पंकज सिंह ने बुधवार को बताया कि 40 वर्षीय रोहित की मोटरसाइकिल को मंगलवार रात शकरपुर के निकट गीता कॉलोनी रोड पर कथित रूप से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। रोहित को तुरंत लाल बहादुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीसीपी ने बताया कि शाहदरा के कृष्णा नगर इलाके के निवासी रोहित दक्षिण पूर्वी दिल्ली के सरित विहार थाने में तैनात थे। उनके परिवार में पत्नी और क्रमशः आठ और दो वर्ष की आयु के दो बच्चे हैं।

उन्होंने कहा कि नायर दक्षिण पूर्व दिल्ली में सरिता विहार पुलिस स्टेशन में तैनात थे और 1997 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें