ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली में 88 साल की महिला की हत्या के आरोप में 3 गिरफ्तार, लूटपाट के दौरान हुआ था मर्डर

दिल्ली में 88 साल की महिला की हत्या के आरोप में 3 गिरफ्तार, लूटपाट के दौरान हुआ था मर्डर

Delhi Crime News: करावल नगर इलाके में 88 साल की वृद्ध महिला की हत्या के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि लूटपाट के दौरान महिला की हत्या की गई थी। हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई थी

दिल्ली में 88 साल की महिला की हत्या के आरोप में 3 गिरफ्तार, लूटपाट के दौरान हुआ था मर्डर
Nishant Nandanलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 07 Feb 2023 05:04 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Delhi Crime News: दिल्ली के करावल नगर एक्सटेंशन में कुछ दिनों पहले 88 साल की एक बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया है कि दिल्ली पुलिस ने करवाल नगर इलाके में 88 साल की वृद्ध महिला की हत्या के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि लूटपाट के दौरान महिला की हत्या की गई थी। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई थी। 

तीन बेटों के होते हुए भी यह महिला इस इलाके में अकेले रहती थीं। 29 जनवरी को कुछ बदमाश महिला को घर में अकेला पाकर लूटपाट के इरादे से घुसे थे। घर में रह रही बुजुर्ग महिला का नाम शांति देवी था। बदमाशों ने शांति देवी के हाथ-मुंह और पैर कपड़े से बांध दिये थे। बताया जाता है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी। 

इस हत्याकांड के बाद दयालपुर थाने में हत्या व लूट का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन भी किया था। बताया जाता है कि मृतक बुजुर्ग महिला के बड़े बेटे दीपक शर्मा लोक नायक अस्पताल से सेवानिवृत्त हैं और परिवार के साथ फरीदाबाद में रहते हैं। दूसरे बेटे दिनेश शर्मा परिवार के साथ मुखर्जी नगर में रहते हैं और शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं। सबसे छोटे बेटे का नीरज है। नीरज अपने परिवार के साथ पुरानी दिल्ली में रहते हैं, वह सरकारी बैंक से सेवानिवृत्त हैं।

महिला की हत्या के बाद पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व)संजय कुमार सेन ने मीडिया को जानकारी दी थी कि करावल नगर एक्सटेंशन की गली नंबर-4 के मकान नंबर 80 में रहने वाली बुजुर्ग महिला के बारे में जानकारी मिली थी कि वो फोन नहीं उठा रही हैं। इसकी सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची थी। वृद्ध महिला को घर में मृत पाया गया था। उनके घर में तोड़फोड़ की गई थी। क्राइम स्पॉट की टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री की टीम ने घटनास्थल पर छानबीन की थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें