ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRDelhi-NCR Weather Forecast : दिल्ली-एनसीआर के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने बताया कब तक मिलेगी राहत

Delhi-NCR Weather Forecast : दिल्ली-एनसीआर के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने बताया कब तक मिलेगी राहत

मौसम के लिहाज से इस बार मार्च का महीना असामान्य रहा। पूरे भारत में 122 साल में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। वहीं, अप्रैल महीने में तीसरा उच्चतम तापमान दर्ज किया गया था।

Delhi-NCR Weather Forecast : दिल्ली-एनसीआर के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने बताया कब तक मिलेगी राहत
नई दिल्ली | एएनआईMon, 16 May 2022 03:45 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Delhi-NCR Weather Forecast : भीषण गर्मी और लू से परेशान दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कई हिस्सों में आज तापमान में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ आया और बादल आगे बढ़े तो कल से 3-4 दिन के लिए राहत मिलेगी। इसके बाद तापमान फिर बढ़ेगा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने सोमवार को कहा कि आज दिल्ली तापमान में कमी आई है। सुबह 11.30 बजे तापमान पहले ही 2-3 डिग्री सेल्सियस गिर चुका है, इसलिए हमारा अनुमान है कि कल की तुलना में आज का तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस कम ही रहेगा।

उन्होंने कहा कि मौसम के लिहाज से इस बार मार्च का महीना असामान्य रहा। पूरे भारत में 122 साल में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। वहीं, अप्रैल महीने में तीसरा उच्चतम तापमान दर्ज किया गया था, लेकिन उत्तर-पश्चिम भारत 122 वर्षों में सबसे गर्म बना हुआ है। मई में पहले 10 दिन अच्छे रहे, इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह इस महीने बहुत असामान्य होगा। 

जेनामणि ने कहा कि आरके जेनामणि ने कहा कि रविवार को दिल्ली के कुछ मौसम केंद्रो पर तापमान 46-48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो 43-44 डिग्री पर आ जाएगा। सफदरजंग के लिए यह 42-43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ आया और बादल बढ़े तो कल से 3-4 दिन के लिए राहत मिलेगी। इसके बाद तापमान फिर बढ़ेगा। 

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि सफदरजंग-पालम का जलवायु रिकॉर्ड देखा जाए तो पालम में मई में सर्वाधिक तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सफदरजंग में सर्वाधिक 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि यह और ज्यादा बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि कल भीषण लू की स्थिति चरम पर पहुंच गई थी। आज, हम राजस्थान , पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और इन सभी क्षेत्रों में 3-4 डिग्री की गिरावट देख रहे हैं। कल तक एक बड़े क्षेत्र में लू की स्थिति खत्म हो जाएगी। 17 तारीख से अगले 4 दिनों तक किसी भी क्षेत्र में लू नहीं चलेगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें