ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRDelhi Metro: दिल्ली मेट्रो की अनाउंसमेंट की गजब मिमिक्री करता है यह लड़का, सुनकर होंगे हैरान

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की अनाउंसमेंट की गजब मिमिक्री करता है यह लड़का, सुनकर होंगे हैरान

Instagram पर एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है, जो दिल्ली मेट्रो में होने वाली घोषणाओं की गजब की मिमिक्री कर रहा है। वीडियो शेयर किए गए प्रोफाइल के अनुसार युवक का नाम कृषांश शर्मा बताया जा रहा है।

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की अनाउंसमेंट की गजब मिमिक्री करता है यह लड़का, सुनकर होंगे हैरान
Nisarg Dixitलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 16 May 2023 10:59 AM
ऐप पर पढ़ें

'दरवाजे बाईं ओर खुलेंगे', 'अगला स्टेशन है...', दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए ये घोषणाएं नई नहीं हैं। एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन से सफर में महिला या पुरुष की आवाज में इस तरह की रिकॉर्डेड अनाउंसमेंट सैकड़ों बार सुनी जा सकती हैं। क्या हो अगर आपका सामना ट्रेन में ही इन घोषणाओं की मिमिक्री करने वाले से हो जाए। मिमिक्री भी इतनी सटीक कि हर रोज आने वाला यात्री भी फर्क नहीं बता सके।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है, जो दिल्ली मेट्रो में होने वाली घोषणाओं की गजब की मिमिक्री कर रहा है। वीडियो शेयर किए गए प्रोफाइल के अनुसार युवक का नाम कृषांश शर्मा बताया जा रहा है। वह खुद को एक्टर और पॉडकास्टर बताते हैं। वायरल वीडियो में वह मेट्रो में सावधान करने वाली घोषणा की मिमिक्री करते हुए सुने जा सकते हैं।

दिल्ली मेट्रो की आवाज
बीते 20 सालों से दिल्ली मेट्रो राजधानी में रहने वालों की लाइफलाइन बना हुआ है। नौकरी, पढ़ाई, शॉपिंग जैसे कई काम मेट्रो की वजह से कम समय और आसानी में पूरे हो रहे हैं। अब इसके यात्रियों को रोज होने वाली घोषणाओं की भी आदत सी लग चुकी है। ट्रेन के अंदर सुनाई देने वाली आवाज दरअसल शम्मी नारंग और रिनी सिमोन खन्ना की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें