ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली : येलो लाइन पर दिल्ली मेट्रो सेवा एक बार फिर बाधित, यात्री परेशान

दिल्ली : येलो लाइन पर दिल्ली मेट्रो सेवा एक बार फिर बाधित, यात्री परेशान

दिल्ली और एनसीआर के लोगों की लाइफ लाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर मेट्रो सेवा बाधित होने से शनिवार सुबह भी यात्रियों को एक बार फिर भारी परेशानी का सामना करना...

दिल्ली : येलो लाइन पर दिल्ली मेट्रो सेवा एक बार फिर बाधित, यात्री परेशान
नई दिल्ली | एजेंसीSat, 22 Jun 2019 11:35 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली और एनसीआर के लोगों की लाइफ लाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर मेट्रो सेवा बाधित होने से शनिवार सुबह भी यात्रियों को एक बार फिर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मेट्रो की व्यस्ततम येलो लाइन पर शनिवार सुबह दिल्ली विश्वविद्यालय से केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो रेल सेवा में करीब एक घंटे की देरी हो रही है। मेट्रो सेवा में देरी के पीछे तकनीकी कारण बताए जा रहे हैं।

इससे पहले शुक्रवार को मजेंटा लाइन पर जसोला विहार, शाहीन बाग और कालिंदी कुंज के बीच मेट्रो के परिचालन को अस्थायी रूप से कुछ समय के लिए रोक दिया गया था, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के नजदीक फर्नीचर मार्केट में आग लगने के कारण मेट्रो सेवा को रोका गया था। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें