ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली मेट्रो : यात्रियों को भीड़ से बचाने के लिए डीएमआरसी करेगी ऑनलाइन सर्वे

दिल्ली मेट्रो : यात्रियों को भीड़ से बचाने के लिए डीएमआरसी करेगी ऑनलाइन सर्वे

कोरोना काल में मेट्रो में यात्रियो के सफर को सुविधाजनक और उनको भीड़ से बचाने के लिए दिल्ली मेट्रो ऑनलाइन सर्वे करेगा। जिससे यात्रियों के सफर के बारे में जानकारी जुटाई जा सकें। इसके लिए दिल्ली मेट्रो...

दिल्ली मेट्रो : यात्रियों को भीड़ से बचाने के लिए डीएमआरसी करेगी ऑनलाइन सर्वे
कार्यालय संवाददाता, नई दिल्लीWed, 14 Oct 2020 08:10 AM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना काल में मेट्रो में यात्रियो के सफर को सुविधाजनक और उनको भीड़ से बचाने के लिए दिल्ली मेट्रो ऑनलाइन सर्वे करेगा। जिससे यात्रियों के सफर के बारे में जानकारी जुटाई जा सकें। इसके लिए दिल्ली मेट्रो के सोशल मीडिया पेज पर सर्वे संबंधी लिंक पर क्लिक करके यात्रियों को कुछ सवालों के जवाब देने होंगे। यह लिंक 27 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगा।

इस सर्वे का उद्देश्य सुबह और शाम के समय पीक ऑवर्स में होने वाली भीड़ को कम करना है। जिससे यात्री ऑफ पीक ऑवर में यात्रा कर सकें। सर्वे में यात्रियों से यात्रा का समय, उनका दफ्तर कहां स्थित है, किस पेशे से जुड़े है, किस समय दफ्तर के लिए निकलते है, क्या घर से काम करने प्रावधान है जैसे कुछ दूसरे सवालों के जवाब यात्रियों को देने होंगे।

सर्वे से दिल्ली मेट्रो को यात्रियों की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझने व सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। बता दें कि दिल्ली मेट्रो के कुछ सेक्शन पर सुबह और शाम के समय पीक ऑवर में 100 फीसदी का उपयोग देखने को मिल रहा है।

इन लिंक पर क्लिक सर्वे से जुड़ सकेंगे यात्री

  • https://twitter.com/OfficialDMRC
  • https://facebook.com/officialdmrc
  • https://www.instagram.com/officialdmrc/
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें