दिल्ली में बेखौफ हुए बदमाश, पड़ोसी ने दोस्तों संग मिलकर युवक को उसके भाई के सामने मौत के घाट उतारा, 5 गिरफ्तार

दिल्ली में बेखौफ हुए बदमाश, पड़ोसी ने दोस्तों संग मिलकर युवक को उसके भाई के सामने मौत के घाट उतारा, 5 गिरफ्तार

संक्षेप:

पुलिस ने कहा कि एक गवाह का बयान दर्ज किया है, जो मृतक का भाई है, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसके भाई और बंटी और उसके दोस्तों के बीच झगड़ा हुआ, जिन्होंने बलराम पर चाकू से हमला किया और गोलियां भी चलाईं।

Aug 09, 2022 03:04 pm ISTPraveen Sharma नई दिल्ली | पीटीआई,
share

पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में झगड़े के बाद कथित तौर पर एक 26 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके भाई के सामने पड़ोसी और उसके दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के मामले में एक किशोर सहित 5 लोगों को पकड़ा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक किशोर को भी पकड़ा गया है, मृतक की पहचान बलराम के रूप में हुई है, जिसके पेट, छाती, पैर और हाथों पर चाकू से कई वार किए गए थे।

पुलिस ने बताया कि बलराम पहले टैक्सी चालक था और पिछले दो महीने से बेरोजगार था। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात की है, जब बलराम और उसके पड़ोसी बंटी और उसके साथियों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में बंटी और उसके साथियों ने बलराम पर चाकुओं से हमला कर दिया और उन पर गोलियां भी चलाईं।

डीसीपी (वेस्ट) घनश्याम बंसल ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि बलराम को एबीजी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि एक गवाह का बयान दर्ज किया गया है, जो मृतक का भाई है, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसके भाई और बंटी और उसके दोस्तों के बीच झगड़ा हुआ, जिन्होंने बलराम पर चाकू से हमला किया और उस पर गोलियां चलाईं।

डीसीपी ने बताया कि हमने मोती नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 302 (हत्या) और 34 (सामान्य इरादे) के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल एक किशोर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से दो चाकू भी बरामद किए गए हैं। 

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।