ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली : नाबालिग लड़की के अपहरण और बलात्कार का आरोपी पंजाब के पटियाला से दबोचा

दिल्ली : नाबालिग लड़की के अपहरण और बलात्कार का आरोपी पंजाब के पटियाला से दबोचा

दिल्ली के नरेला के रहने वाले एक 20 वर्षीय व्यक्ति को 14 वर्षीय लड़की का अपहरण और बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित लड़की को पंजाब के पटियाला से छुड़ाया गया है। पुलिस...

दिल्ली : नाबालिग लड़की के अपहरण और बलात्कार का आरोपी पंजाब के पटियाला से दबोचा
नई दिल्ली। एएनआईWed, 24 Jun 2020 12:12 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के नरेला के रहने वाले एक 20 वर्षीय व्यक्ति को 14 वर्षीय लड़की का अपहरण और बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित लड़की को पंजाब के पटियाला से छुड़ाया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया, आरोपी बृजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और POCSO अधिनियम के तहत बलात्कार की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

नाबालिग लड़की की ने मां ने 14 जून को उसके लापता होने की सूचना दी थी। इसके बाद नरेला पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पता चला कि बृजेश नामक एक युवक जो अपने भाई के साथ उसी इलाके में रहता था, वह भी लड़की के गायब होने के बाद से गायब था।

संदिग्ध युवक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर उसके पंजाब के पटियाला में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पता चला कि संदिग्ध के रिश्तेदारों में से एक पंजाब के पटियाला का रहने वाला है। इसके बाद एक टीम को आगे की जांच के लिए पंजाब भेजा गया।

तकनीकी जांच और गहन तलाश के आधार पर, संदिग्ध युवक द्वारा लापता लड़की को पंजाब के पटियाला में अपने रिश्तेदार के घर पर रखे जाने का पता चला।

लड़की को सकुशल मुक्त कराए जाने के बाद पूछताछ में उसने आरोपी ब्रिजेश द्वारा यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें