ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली में 10,000 से ज्यादा होम गार्डों की भर्ती को एलजी ने दी मंजूरी, जानें नियुक्ति प्रक्रिया और उम्र सीमा

दिल्ली में 10,000 से ज्यादा होम गार्डों की भर्ती को एलजी ने दी मंजूरी, जानें नियुक्ति प्रक्रिया और उम्र सीमा

उपराज्यपाल ने यह भी निर्देश दिया है कि होम गार्डों की भर्ती प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए और नियुक्ति में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। पूर्व CDVs को नियुक्ति में 10 बोनस अंक भी दिए जाएं।

दिल्ली में 10,000 से ज्यादा होम गार्डों की भर्ती को एलजी ने दी मंजूरी, जानें नियुक्ति प्रक्रिया और उम्र सीमा
Nishant Nandanएएनआई,नई दिल्लीMon, 20 Nov 2023 06:47 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में 10,000 नए होम गार्ड जवानों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सोमवार को नए होम गार्ड जवानों की भर्ती को मंजूरी दे दी गई। इसी के साथ एलजी ने मार्च 2024 तक भर्तियां करने के आदेश दिए हैं। एलजी सक्सेना ने 10,285 नए होम गार्ड वॉलेन्टियर्स की नियुक्ति को लेकर एक समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जून 2024 से मार्च 2024 तक भर्ती प्रक्रिया को खत्म किया जाए। एलजी कार्यालय की तरफ से यह भी जानकारी दी गई है कि उपराज्यपाल ने यह भी निर्देश दिया है कि भर्ती प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए और नियुक्ति में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। पूर्व CDVs को नियुक्ति में 10 बोनस अंक भी दिए जाएं। ज्यादा टीमों को लगाकर नियुक्ति प्रक्रिया को गति दी जाए ताकि शारीरीक जांच प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। 

एलजी कार्यालय की तरफ से रिलीज जारी कर बताया गया है कि एक बार नियुक्ति होने पर वॉलेन्टियर्स को हर माह 25,000 रुपये दिए जाएंगे। एलजी विनय कुमार सक्सेना ने यह भी आदेश दिया है कि होम गार्ड में नियुक्ति के लिए उम्र सीमा 45 साल कर दी गई है। शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10 से 12 रखी गई है। दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल की नियुक्ति में भी इसी तरह की शैक्षणिक योग्यता का नियम है। CDVs को 10 अतिरिक्त नंबर नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान दिए जाएंगे। उपराज्यपाल ने निर्देश दिया है कि हर जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी, दिल्ली पुलिस और Central Armed Police Force (CAPF)बोर्ड के तौर पर काम करेंगे और अभ्यर्थी का शारीरीक परीक्षण करेंगे। 

एलजी ने कहा कि 15 टीमें यह सुनिश्चित करेंगी की भर्ती प्रक्रिया तेजी से खत्म हो। पारदर्शिता बरतने के लिए सीसीटीवी कैमरे के जरिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। 10 स्थानों पर नियुक्ति कराई जाएगी। सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एक बार कोई अभ्यर्थी शारीरीक जांच प्रक्रिया को पार कर लेता है तब वो Computer-based Entrance Test (CBT) के योग्य होगा। फरवरी 2024 के पहले हफ्ते में Physical Measurement and Efficiency Test (PMET)होगा। इसके बाद सीबीटी होगा। फाइलन रिजल्ट मार्च 2024 में घोषित किए जाएंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें