दिल्ली फिर शर्मसार, रिक्शावाले ने पंजाब से आई महिला को अगवा कर बच्चे के सामने किया दुष्कर्म; फिर...
पंजाब से दिल्ली आई बिहार की एक महिला को ई-रिक्शा चालक द्वारा अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया।

पंजाब से अपने बच्चे संग दिल्ली आई एक महिला को ई-रिक्शा चालक द्वारा अगवा कर दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। 25 वर्षीय पीड़ित महिला बिहार की रहने वाली है। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता से तीन हजार रुपये और उसका मोबाइल फोन भी लूटकर फरार हो गया।
दिल्ली पुलिस ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास जख्मी हालत में मिली महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना 26 मई की है। हालांकि, इस शर्मनाक मामले का खुलासा महिला की सेहत में सुधार होने के बाद हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती
उत्तरी जिला पुलिस के डीसीपी मनोज कुमार मीणा ने बताया कि 26 मई की रात गीता कॉलोनी फ्लाईओवर लूप के पास एक महिला के साथ लूटपाट करने की कॉल मिली थी। पुलिस को वहां पर बिहार निवासी 25 वर्षीय महिला जख्मी हालत में पड़ी मिली। घायल महिला के साथ उसका तीन साल का बच्चा भी था। पुलिस ने महिला को अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया। सेहत में सुधार होने के बाद महिला ने आपबीती बताई।
विरोध करने पर पीड़िता पर ईंट से हमला किया
पुलिस को दिए गए बयान में महिला ने यह बताया कि रास्ते में चालक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद वह महिला को लेकर गीता कालोनी फ्लाईओवर के पास सुनसान जगह ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला का बच्चा भी वहीं मौजूद था। वारदात के वक्त महिला को होश आने लगा तो उसने रिक्शा चालक का विरोध किया। इसपर आरोपी ने ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गया।
लेखक के बारे में
Praveen Sharmaप्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।
प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।
वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।
प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।
और पढ़ें

