दिल्ली में लोग गर्मी और उमस से परेशान, समान्य से तीन डिग्री ऊपर रहा पारा; IMD ने बताया कब मिलेगी राहत
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के दिनों दौरान तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहेगा। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप और भी

Delhi Weather Updates: बारिश नहीं होने के चलते राजधानी दिल्ली के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलती नहीं दिख रही है। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के दिनों दौरान तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहेगा। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप और भी तीखी और तेज हो गई।
दिन के ज्यादातर समय तेज धूप निकलने के चलते अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा हुआ है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 83 से 45 फीसदी तक रहा। दिल्ली का नजफगढ़ इलाका शुक्रवार को सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूसा का अधिकतम तापमान भी 38 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि गर्मी और उमस का यह रुख अभी बना रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम
तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, अगले दो दिनों के दौरान हवा की गति 25 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकती है। इसके चलते उमस से थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं, मौसम के अलग-अलग कारकों के चलते दिल्ली की हवा अभी साफ-सुथरी बनी हुई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 140 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के दौरान भी हवा की गुणवत्ता का यह स्तर बना रहेगा।
